Տեխնիկական նորություններ

MacBook Neo: आईफोन वाले प्रोसेसर के साथ ऐप्पल का सस्ता लैपटॉप हुआ लॉन्च,

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 5, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

MacBook Neo Launched: ऐप्पल ने अपने सबसे सस्ते लैपटॉप MacBook Neo को लॉन्च कर दिया है. पिछले काफी समय से इसका इंतजार किया जा रहा था और इसे विंडोज लैपटॉप को टक्कर देने के लिए लाया गया है. इसकी कीमत कम रखने के लिए इसमें आईफोन में मिलने वाला प्रोसेसर लगाया गया है और यह चार कलर ऑप्शन में अवेलेबल होगा. आइए इसके सारे फीचर्स और कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं.

डिजाइन और डिस्प्ले 

MacBook Neo में एल्युमिनियम फ्रेम है और यह ब्लश, इंडिगो, सिल्वर और सिट्रस कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ है. इसका भार लगभग 1.2 किलोग्राम है. इसमें 13 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले लगा है और यह 500 निट्स की ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. डिस्प्ले पर एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी दी गई है.

प्रोसेसर

MacBook Neo में iPhone 16 Pro वाला A18 Pro चिपसेट लगा है, जिसमें 5-कोर GPU और 16 कोर न्यूरल इंजन है. ऐप्पल का दावा है कि यह इंटेल कोर अल्ट्रा 5 से वाले कई लैपटॉप की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक फास्ट परफॉर्मेंस देता है. साइलेंट ऑपरेशन के लिए इसमें फैनलेस आर्किटेक्चर का यूज किया गया है और यह ऐप्पल इंटेलीजेंस सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ है. यह लैपटॉप macOS Tahoe पर रन करेगा, जिसमें सफारी, फोटोज, मैसेजेज और फेसटाइम जैसी बिल्ट-इन ऐप्स मिलेंगी. इस मैकबुक में 8GB और 256GB बेस स्टोरेज मिलेगी.

कैमरा, बैटरी और इनपुट

MacBook Neo में 1080p वाला FaceTime HD कैमरा, डुअल माइक्रोफोन और डुअल साइड स्पीकर लगे हैं, जो स्पेटियल और डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट करते हैं. इसमें ऐप्पल का मैजिक कीबोर्ड, बड़ा मल्टीटच ट्रैकपैड और टचआईडी भी दी गई है. ऐप्पल का कहना है कि सिंगल चार्ज पर यह 16 घंटे तक चल सकता है.

कितनी रखी गई है कीमत?

MacBook Neo के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं और यह भी हाल ही में लॉन्च हुए iPhone 17e की तरह 11 मार्च से बिक्री के लिए अवेलेबल हो जाएगा. भारत में इसकी शुरुआती कीमत 69,900 रुपये रखी गई है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։