Ավտո նորություններ

Mahindra & Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition लॉन्च: ₹29.35 लाख में 656km रेंज, Dolby Atmos ऑडियो

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 1, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Mahindra ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार XEV 9e का Cineluxe Edition लॉन्च किया है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹29.35 लाख रखी गई है. ये स्पेशल एडिशन XEV 9e के टॉप Pack Three वेरिएंट पर आधारित है, जो प्रीमियम लग्जरी, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और शानदार परफॉर्मेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करती है.

ये BYD Blade LFP बैटरी टेक्नोलॉजी वाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV है, जो लॉन्ग रेंज, फास्ट चार्जिंग और लग्जरी फीचर्स के साथ सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनती है. Cineluxe Edition में एक्सक्लूसिव सैटिन ब्लैक और सैटिन व्हाइट कलर्स, साथ ही चेस्टनेट ब्राउन और नॉकटर्न ब्लैक इंटीरियर थीम दी गई है, जो इसे और भी आकर्षक बनाती है. बुकिंग 2 मार्च 2026 से शुरू हो रही है और डिलीवरी 10 मार्च से होगी.

डिजाइन और इंटीरियर

XEV 9e Cineluxe Edition का डिजाइन स्पोर्टी और मस्कुलर है, जिसमें कूप-SUV स्टाइल बॉडी, इल्यूमिनेटेड लोगो, बाई-एलईडी हेडलैंप्स, एलईडी टेललाइट्स, R19 अलॉय व्हील्स और एयरो कवर्स शामिल हैं. इनफिनिटी रूफ (पैनोरमिक ग्लास रूफ) और लाइटMeUp एम्बिएंट लाइटिंग (16 मिलियन कलर्स) इसे प्रीमियम लुक देते हैं. Cineluxe में Satin फिनिश कलर्स और एक्सक्लूसिव एक्सटीरियर ट्रीटमेंट से लुक अच्छा हुआ है.

केबिन लग्जरी से भरपूर है. चेस्टनट ब्राउन और नॉकटर्न ब्लैक लेदरेट अपहोल्स्ट्री, ब्राउन स्टिचिंग, सॉफ्ट-टच मटेरियल्स और प्रीमियम फिनिश इसे सिनेमैटिक फील देते हैं. ट्रिपल HD डिस्प्ले (कोस्ट-टू-कोस्ट सुपर स्क्रीन्स), पैनोरमिक ग्लास रूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, ड्यूल-जोन AC, रियर AC वेंट्स, 65W टाइप-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट्स और स्पेसियस फ्रंक (150L) + बूट (663L) उपलब्ध हैं. एम्बिएंट लाइटिंग, कैम्प/पेट/कीप मोड्स और पर्सनलाइज्ड यूजर प्रोफाइल्स इसे होम-लाइक बनाते हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

Cineluxe Edition में हर्मन कार्डन 16-स्पीकर ऑडियो सिस्टम Dolby Atmos के साथ, Qualcomm Snapdragon चिपसेट, वायरलेस एंड्राइड ऑटो/एपल कारप्ले, AR हेड-अप डिस्प्ले, 360° कैमरा, हैंड्सफ्री पार्क असिस्ट, वायरलेस चार्जिंग, पावर ऑपरेटेड टेलगेट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डिजिटल की और OTT/सोशल मीडिया ऐप्स प्री-इंस्टॉल्ड हैं. स्पेशल मोड्स जैसे PawPal (पेट), CampMe और कस्टम ड्राइव मोड्स शामिल हैं.

इसे Secure360 सेफ्टी सूट, 7 एयरबैग्स (ड्राइवर नी एयरबैग सहित), लेवल-2+ ADAS (एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, ऑटो लेन चेंज), EyeDentity (ड्राइवर मॉनिटरिंग), 360° कैमरा विद सर्विलांस मोड, हाई स्टिफनेस बॉडी, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, TPMS और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर के साथ खरीदा जा सकता है.

बैटरी, मोटर और रेंज

ये 79 kWh क्षमता वाली BYD Blade LFP बैटरी पैक से लैस है, जो रियर-माउंटेड परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर (282-286 hp पावर, 380 Nm टॉर्क) से जुड़ी है. 0-100 km/h मात्र 6.8-7.45 सेकंड में पकड़ लेती है. क्लेम्ड रेंज 656 km (MIDC) है. DC फास्ट चार्जिंग (175 kW) से 20-80% मात्र 20 मिनट में हो जाता है. सिंगल-पेडल ड्राइव से एफिशिएंट परफॉर्मेंस मिलती है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։