Ավտո նորություններ

Mahindra Sales April 2026: SUV, Tractor और 3W सेगमेंट में जबरदस्त ग्रोथ, कुल बिक्री 94,627 यूनिट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 1, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Mahindra ने अप्रैल 2026 में अपनी बिक्री में पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की है. कंपनी की कुल ऑटोमोटिव बिक्री (एक्सपोर्ट सहित) अप्रैल 2026 में 94,627 यूनिट रही, जो पिछले साल अप्रैल 2025 की तुलना में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाती है. एसयूवी सेगमेंट कंपनी की मजबूती बना हुआ है, जिसमें घरेलू बाजार में 56,331 यूनिट्स की बिक्री हुई है. ये आंकड़ा पिछले साल के 52,330 यूनिट्स की तुलना में लगभग 8 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है. कुल यूटिलिटी व्हीकल (यूवी) बिक्री, जिसमें एक्सपोर्ट शामिल है, 57,833 यूनिट्स रही.

अप्रैल महीने में एसयूवी बिक्री में 7.65 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई, जो महिंद्रा की मजबूत उत्पाद रणनीति और बाजार में बढ़ती मांग का परिणाम है. हालांकि, मार्च 2026 के 60,272 यूनिट्स की तुलना में अप्रैल में घरेलू एसयूवी बिक्री में 6.54 प्रतिशत की गिरावट आई है. ये गिरावट मौसमी प्रवृत्ति के अनुरूप है, क्योंकि वित्तीय वर्ष के अंत में आमतौर पर मजबूत डिस्पैच होते हैं. महिंद्रा की पैसेंजर व्हीकल बिक्री पूरी तरह से एसयूवी से संचालित है, जिससे कंपनी इंडियन SUV मार्केट में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखने में सफल रही.

कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट का ये हाल

कमर्शियल व्हीकल (सीवी) सेगमेंट में भी कंपनी ने स्थिर प्रदर्शन दिखाया. अप्रैल 2026 में घरेलू सीवी बिक्री 23,427 यूनिट्स रही. इसमें लाइट कमर्शियल व्हीकल (एलसीवी) अंडर 2 टन कैटेगरी में 2,984 यूनिट्स (+13%) और 2-3.5 टन कैटेगरी में 20,443 यूनिट्स (+7%) की बिक्री हुई. ट्रक्स और बसेज (3.5 टन से ऊपर) की कुल बिक्री 3,011 यूनिट्स रही, जो 11 प्रतिशत की वृद्धि है. इसमें कार्गो व्हीकल्स 1,159 यूनिट्स (+8%) और पैसेंजर बसेज 1,852 यूनिट्स (+14%) शामिल हैं. एसएमएल महिंद्रा की बिक्री भी 15 प्रतिशत बढ़कर 1,741 यूनिट्स पहुंच गई है.

थ्री-व्हीलर्स की मांग बढ़ी

तीन-पहिया वाहनों की बिक्री में शानदार 81 प्रतिशत की छलांग लगी, कुल 9,899 यूनिट्स बेचे गए. एक्सपोर्ट सेगमेंट में भी कंपनी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. अप्रैल 2026 में कुल एक्सपोर्ट 4,970 यूनिट्स रहा, जो पिछले साल से 47 प्रतिशत अधिक है. ये वृद्धि कंपनी की ग्लोबल मार्केट में बढ़ती पहुंच को दर्शाती है.

फार्म इक्विपमेंट बिजनेस बढ़ा

फार्म इक्विपमेंट बिजनेस यानी ट्रैक्टर सेगमेंट में महिंद्रा ने और भी बेहतर नतीजे दिखाए. घरेलू बाजार में ट्रैक्टर बिक्री 46,404 यूनिट्स रही, जो अप्रैल 2025 के 38,516 यूनिट्स की तुलना में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी है. कुल ट्रैक्टर बिक्री (एक्सपोर्ट सहित) 48,411 यूनिट्स पहुंची, जिसमें 21 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई. ट्रैक्टर एक्सपोर्ट 2,007 यूनिट्स रहा, जो 30 प्रतिशत अधिक है.

कंपनी ने क्या कहा?

कंपनी ने बताया कि अप्रैल में सीवी उद्योग में कुछ मंदी देखी गई, जिसके कारण वित्तीय संक्रमण, मुद्रास्फीति के दबाव और भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं जिम्मेदार हो सकती हैं. इन चुनौतियों के बावजूद महिंद्रा ने समग्र रूप से सकारात्मक शुरुआत की है. पिछले वित्तीय वर्ष (FY26) में कंपनी ने रिकॉर्ड एसयूवी बिक्री हासिल की थी और FY27 की शुरुआत भी मजबूत संकेत दे रही है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։