Ավտո նորություններ

Mahindra Thar On-Road Price & EMI Details: नई थार खरीदने के लिए होना चाहिए इतना बजट, जानिए मासिक किस्त की डिटेल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 5, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Mahindra Thar देश की सबसे पॉपुलर लाइफस्टाइल SUV है. राजधानी दिल्ली में कंपनी इसे मात्र ₹9,99,000 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचती है. वहीं, इसका टॉप स्पेक वेरिएंट ₹17.20 लाख रुपये तक जाता है. मार्केट में थार का मुकाबला फोर्स गुरखा और मारुति जिम्नी जैसी गाड़ियों से है.

अगर आप आने वाले दिनों में इस पॉपुलर कार को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो हमारा ये आर्टिकल आपके काम का है. अपने इस लेख में हम आपके लिए इस SUV की On Road Price और EMI Details लेकर आए हैं. इसके अलावा Mahindra Thar के इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलेज के बारे में भी जानेंगे.

Mahindra Thar On Road Price

जैसा कि आपको बताया थार की एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरु होती है. अगर आप इसे राजधानी दिल्ली में खरीदने हैं, तो Thar के बेस वेरिएंट पर आपको 87,412 रुपये RTO शुल्क देना होगा. इसके अलावा 49,520 रुपये का इंश्योरेंस अमाउंट देना पड़ सकता है. इस तरह टाटा सिएरा की ऑन रोड कीमत 11,35,932 रुपये हो जाती है.

Mahindra Thar Down Payment & EMI Details

अगर आप नई थार खरीदते समय 2 लाख रुपये Down Payment देते हैं, तो बचे हुए 9,35,932 रुपये पर आपको Car Loan के लिए अप्लाई करना होगा. अगर आपकी मासिक कमाई अच्छी रही और Credit Score बेहतर स्थिति में हुआ, तो आपको 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर ये लोन आसानी से मिल जाएगा.

मान लेते हैं कि ये Car Loan आपको 5 साल के लिए मिलेगा. इस तरह 10 प्रतिशत ब्याज दर से आप 19,886 रुपये की कुल 60 EMI भरके अपने कार लोन को अदा कर सकते हैं. इस तरह आप टोटल 11,93,147 रुपये किस्त में भरेंगे. अगर 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट वाले जोड़ लिए जाएं, तो इसकी कीमत 13,93,147 रुपये (ब्याज और EMI के बाद) हो जाएगी.

जरूरी सलाह: अगर आप Mahindra Thar को किस्त पर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपका सिविल स्कोर अच्छा होना चाहिए और मासिक कमाई भी अच्छी होनी चाहिए. इसके अलवा ऊपर बताई गई ऑन रोड कीमत और EMI की डिटेल डीलरशिप, मॉडल, RTO और इंश्योरेंस कंपनी बदलने पर ऊपर-नीचे हो सकती है. अगर आप महीने का 50-60 हजार कमा लेते हैं और आपके ऊपर पहले से कोई बड़ा लोन नहीं है, तो इसे आसानी से आप Car Loan लेकर खरीद सकेंगे.

डिजाइन और इंटीरियर

महिंद्रा थार का डिजाइन बॉक्सी और मस्कुलर है, जो इसे मजबूत रोड प्रेजेंस देता है. इसमें राउंड LED हेडलैंप, चौड़ा फ्रंट ग्रिल, बड़े व्हील आर्च, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और रियर-माउंटेड स्पेयर व्हील मिलता है. इसका ग्राउंड क्लीयरेंस लगभग 226mm है, जो ऑफ-रोडिंग के लिए काफी अच्छा माना जाता है.

थार का केबिन पहले के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम हो गया है. इसमें 4 लोगों के बैठने की क्षमता है. अंदर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, एयर कंडीशनिंग और 50:50 फोल्डिंग रियर सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

इस SUV में एंड्राइड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट वाला टचस्क्रीन, क्रूज कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर, रियर कैमरा, पावर विंडो, कीलेस एंट्री और एडवेंचर स्टैटिस्टिक्स जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा ऑफ-रोडिंग के लिए 4WD सिस्टम और टेरेन कंट्रोल टेक्नोलॉजी भी दी गई है.

सेफ्टी के लिहाज से इसमें डुअल एयरबैग, ABS के साथ EBD, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और रोल-केज जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV को ग्लोबल NCAP से 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है.

इंजन और माइलेज

महिंद्रा थार 3-डोर में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है. पेट्रोल इंजन लगभग 150 PS पावर और 320 Nm टॉर्क देता है, जबकि डीजल इंजन करीब 130 PS पावर और 300 Nm टॉर्क पैदा करता इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 4WD सिस्टम मिलता है. इसका माइलेज 10-12 KMPL के आस-पास है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։