Ավտո նորություններ

March 2026 Car Discount: SUV से Hatchback तक 5 लाख तक छूट, Maruti, Mahindra, Skoda के बड़े ऑफर

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 12, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Discount on Unsold Cars 2026 03 a5e6249debb9359b6aa0d8320469456a 1200x630.jpg
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

कार खरीदारों के लिए मार्च 2026 का महीना सबसे खास बन गया है. देशभर के कार डीलरशिप्स में 2024 और 2025 मॉडल ईयर की अनसोल्ड गाड़ियों को क्लियर करने के लिए भारी छूट दी जा रही है. छोटी हैचबैक से लेकर प्रीमियम एसयूवी तक हर सेगमेंट में 1 लाख से 5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट उपलब्ध है.

कार निर्माता और डीलर मिलकर पुराने स्टॉक को बेचने में जुटे हैं, क्योंकि सितंबर 2025 में हुई जीएसटी कटौती के बाद ग्राहक नए मॉडल का इंतजार कर रहे थे. अगर आप नई कार खरीदने का प्लान रहे हैं, तो ये सुनहरा मौका है. आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनी कितने रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है.

पुराना स्टॉक बच गया

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में रिटेल डिस्पैच रिटेल डिमांड से ज्यादा रहा, जिससे डीलरशिप पर पुराना इन्वेंटरी जमा हो गया. ये स्टॉक सितंबर 2025 से पहले तैयार किया गया था. अब फरवरी-मार्च 2026 में रिटेल सेल्स 15 प्रतिशत बढ़ने के बावजूद कुछ डीलर्स के पास 2024-25 मॉडल अभी भी पड़े हैं.

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) के मुताबिक, पैसेंजर व्हीकल इन्वेंटरी घटकर 27-29 दिनों पर आ गई है, लेकिन पुराने मॉडल पर डिस्काउंट देकर इसे और तेजी से साफ किया जा रहा है.

मिल रहा बंपर डिस्काउंट

कई ब्रांड्स ने आकर्षक ऑफर्स शुरू कर दिए हैं. मारुति सुजुकी की Alto पर 1.44 लाख, Brezza पर 1.92 लाख और Grand Vitara पर 1.93 लाख रुपये तक छूट मिल रही है. Wagon R, Swift और Baleno जैसे पॉपुलर मॉडल्स पर भी अच्छी बचत का मौका है. महिंद्रा की 2025 XUV700 और Thar Roxx पर करीब 2 लाख रुपये, जबकि Scorpio रेंज पर 1.25 लाख रुपये तक की कटौती की गई है.

इस SUV पर 5 लाख की छूट

स्कोडा ने तो अपनी फ्लैगशिप एसयूवी Kodiaq पर पूरे 5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट देने का फैसला किया है. VW Taigun पर 3 लाख, टाटा मोटर्स की Curvv EV पर 1.71 लाख, Nexon EV पर 1.41 लाख और Punch EV पर 1.20 लाख रुपये तक की छूट का लाभ उठाया जा सकता है. होंडा की हाइब्रिड City सेडान पर भी करीब 2 लाख रुपये की बचत संभव है.

सुनहरा मौका, मार दो चौका!

ये छूट ग्राहकों के लिए सुनहरा मौका है. जो लोग बजट कार या फैमिली SUV खरीदना चाहते हैं, वे अब 10-15 प्रतिशत कम कीमत पर नई गाड़ी ले सकते हैं. हालांकि, ये ऑफर्स डीलर पर निर्भर करते हैं और कुछ वेरिएंट्स पर ही लागू होते हैं. एक्सचेंज, लॉयल्टी बोनस या स्क्रैपेज के साथ छूट और बढ़ सकती है. ऐसे में कम कीमत में बेहतर फीचर्स वाली गाड़ी पाकर आपकी बचत लाखों में हो सकती है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։