Ավտո նորություններ

Maruti Brezza vs Tata Nexon: दोनों में किस SUV को खरीदना सही? शोरूम पहुंचने से पहले जानिए

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 28, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Maruti Suzuki Brezza vs Tata Nexon: कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मारुति ब्रेजा और टाटा नेक्सन की सीधी टक्कर लंबे समय से बनी हुई है. हाल ही में लॉन्च हुई ब्रेजा फेसलिफ्ट ने इस मुकाबले को और रोचक बना दिया है. दोनों गाड़ियां लगभग समान शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं. मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 7.40 लाख रुपये से शुरू होकर करीब 13.70 लाख रुपये तक जाती है, जबकि टाटा नेक्सन की कीमत भी 7.40 लाख रुपये से शुरू होकर करीब 14.40 लाख रुपये तक पहुंचती है.

दोनों ही फाइव-सीटर फोर मीटर एसयूवी हैं और भारतीय सड़कों के लिए बेस्ट हैं. कीमत, फीचर्स और प्रदर्शन के लिहाज से दोनों में से चयन करना खरीदारों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है. आइए इनकी डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलेज के आधार पर जानते हैं कि इनमें किसे खरीदना ज्यादा फायदे का सौदा हो सकता है.

डिजाइन और इंटीरियर

दोनों गाड़ियों की लंबाई 3995 मिमी है. ब्रेजा थोड़ी ऊंची (1685 मिमी) है, जबकि नेक्सन चौड़ी (1804 मिमी) है. ब्रेजा फेसलिफ्ट में नया फ्रंट ग्रिल, रिवाइज्ड बंपर और अपडेटेड लुक मिला है. नेक्सन का शार्प और मॉडर्न डिज़ाइन ज्यादा आकर्षक लगता है.

ब्रेजा में सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड, 10.1 इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और सिंगल-पेन सनरूफ उपलब्ध है. नेक्सन में बड़ा डिजिटल क्लस्टर, पैनोरामिक सनरूफ ऑप्शन और प्रीमियम फील वाला केबिन है. नेक्सन का इंटीरियर स्पेस और क्वालिटी में थोड़ा आगे दिखती हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

दोनों में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वेंटिलेटेड सीट्स और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. नेक्सन में जेबीएल साउंड सिस्टम और एडवांस्ड ऑप्शन्स ज्यादा हैं, जबकि ब्रेजा में भी कई मॉडर्न फीचर्स हैं.

दोनों गाड़ियों को 5-स्टार भारत एनसीएपी रेटिंग मिली है. दोनों में 6 एयरबैग, ईएसपी और आईएसओफिक्स स्टैंडर्ड हैं. नेक्सन अपने हाईयर वेरिएंट्स में लेवल-2 एडास ऑफर करती है, जबकि ब्रेजा में लेवल-1 ADAS उपलब्ध है.

इंजन और माइलेज

ब्रेजा में नया 1.0 लीटर टर्बो (110 पीएस, 170 एनएम) और 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन (लगभग 103 पीएस) उपलब्ध है. माइलेज पेट्रोल में करीब 20-21 किमी प्रति लीटर और सीएनजी में लगभग 26.9 किमी/किग्रा है. नेक्सन में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल (लगभग 118-120 पीएस, 170 एनएम), 1.5 लीटर डीजल (260 एनएम) और सीएनजी विकल्प हैं. पेट्रोल माइलेज में करीब 17.4 KMPL और डीजल में 24 KMPL तक है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։