Ավտո նորություններ

विदेशी बाजारों में धूम मचा रही ये मेड इन Maruti Suzuki ! 2 लाख यूनिट एक्सपोर्ट का आंकड़ा पार

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 21, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Maruti Suzuki की कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर एसयूवी Fronx ने भारतीय ऑटोमोबाइल इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. कंपनी ने बताया कि फ्रॉन्क्स ने एक्सपोर्ट शुरू होने के महज 38 महीनों से भी कम समय में 2 लाख यूनिट का एक्सपोर्ट माइलस्टोन पार कर लिया है. ये उपलब्धि इसे भारत से एक्सपोर्ट होने वाली सबसे तेज़ SUV बनाती है. जून 2023 में एक्सपोर्ट शुरू हुआ था और इस मॉडल का निर्माण गुजरात के हंसलपुर प्लांट में होता है. घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी इसकी मांग लगातार बढ़ रही है.

फ्रॉन्क्स ने पहले 1 लाख यूनिट का आंकड़ा 25 महीने से कम समय में छू लिया था, जबकि अगले 1 लाख यूनिट सिर्फ करीब 13 महीनों में एक्सपोर्ट हो गए. ये तेज़ी इसकी ग्लोबल अपील को दर्शाती है. मारुति सुजुकी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हिसाशी ताकेउची ने कहा कि दूसरे लाख यूनिट का इतनी तेजी से पूरा होना अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मॉडल की बढ़ती मांग को रेखांकित करता है. फ्रॉन्क्स FY2024-25 से भारत की सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली पैसेंजर व्हीकल बनी हुई है.

Maruti Fronx नंबर-1

सेल्स डिटेल्स के अनुसार, फ्रॉन्क्स मारुति सुजुकी के ओवरऑल एक्सपोर्ट वॉल्यूम में अहम योगदान दे रही है. कंपनी पिछले पांच साल से लगातार भारत की सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल एक्सपोर्टर बनी हुई है. Q1 FY2026-27 में मारुति के टॉप पांच एक्सपोर्ट मॉडल्स में फ्रॉन्क्स सबसे आगे रही, जिसके बाद जिम्नी 5-डोर, ई विटारा, डिजायर और बलेनो का स्थान रहा. इस तिमाही में कंपनी की हिस्सेदारी भारत के कुल पैसेंजर व्हीकल एक्सपोर्ट में 55 प्रतिशत से अधिक रही. तीन सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाले मॉडल भी मारुति के ही थे.

किन देशों में बिक रही फ्रॉन्क्स?

फ्रॉन्क्स का एक्सपोर्ट लगभग 90 देशों में होता है. जापान इनमें प्रमुख बाजार है, जहां इसे सुजुकी फ्रॉन्क्स के नाम से बेचा जाता है और ये भारत से जापान भेजे जाने वाले महत्वपूर्ण मॉडल्स में शामिल है. लैटिन अमेरिका (मेक्सिको, चिली, कोलंबिया, पेरू), अफ्रीका (दक्षिण अफ्रीका, केन्या आदि), मिडिल ईस्ट (यूएई, सऊदी अरब आदि), आसियान देशों और कुछ यूरोपीय बाजारों में भी इसकी अच्छी मांग है. ऑस्ट्रेलिया जैसे बाजारों में भी इसे भेजा जा रहा है.

कीमत और खासियत

भारत में फ्रॉन्क्स की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 6.85 लाख रुपये से शुरू होकर करीब 11.98 लाख रुपये तक जाती है. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल, सीएनजी और 1.0 लीटर टर्बो माइल्ड-हाइब्रिड इंजन विकल्प उपलब्ध हैं. फीचर्स-सेफ्टी में 6 एयरबैग, 9-इंच टचस्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा, हेड्स-अप डिस्प्ले, हाई ग्राउंड क्लियरेंस, 308 लीटर बूट स्पेस और स्टाइलिश क्रॉसओवर डिजाइन शामिल हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։