Ավտո նորություններ

Maruti Suzuki की पहली E100 Flex Fuel Car 5 जून को होगी लॉन्च, पेट्रोल-डीजल की टेंशन खत्म!

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 26, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

भारत में ऑटोमोबाइल सेक्टर का बड़ा बदलाव आने वाला है. Maruti Suzuki 5 जून 2026 को देश की पहली E100 Flex Fuel Passenger Car लॉन्च करने जा रही है, जो 100% इथेनॉल पर चलेगी. Union Minister Nitin Gadkari के मुताबिक इससे पेट्रोल खर्च कम होगा, किसानों की आय बढ़ेगी और प्रदूषण घटेगा. आखिर कैसी होगी ये नई फ्लेक्स फ्यूल कार, कितना मिलेगा माइलेज और कौन सा मॉडल होगा लॉन्च? पूरी डिटेल जानिए.

ख़बरें फटाफट

पेट्रोल-डीजल की छुट्टी! Maruti ला रही 100% ईथेनॉल वाली कारZoom

Maruti जल्द ही Flex Fuel वाली कार लॉन्च करेगी.

यूनियन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में एक कार्यक्रम में घोषणा करते हुए कहा कि देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी विश्व पर्यावरण दिवस, 5 जून 2026 को दिल्ली में भारत की पहली E100 फ्लेक्स फ्यूल पैसेंजर कार लॉन्च करेगी. ये कार 100% इथेनॉल पर चल सकेगी, जो भारत को पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करने, किसानों की आय बढ़ाने और प्रदूषण घटाने में बड़ा कदम साबित होगा. गडकरी ने कहा कि ये वाहन E100 (100% इथेनॉल) सहित किसी भी मिश्रण पर चलने में सक्षम होगा. इससे भारत ब्राजील जैसा इथेनॉल इकोसिस्टम विकसित कर सकेगा.

मारुति ने अभी आधिकारिक मॉडल का नाम नहीं बताया है, लेकिन संभावना है कि यह WagonR या Fronx का फ्लेक्स फ्यूल वर्जन सबसे पहले मार्केट में आएगा. इससे पहले कंपनी ने जापान में Fronx फ्लेक्स फ्यूल प्रोटोटाइप दिखाया था. आइए जानते हैं कि डिजाइन से लेकर इंजन और परफॉरमेंस के मामले में मारुति की पहली फ्लेक्स फ्यूल वाली कार कैसी हो सकती है?

डिजाइन और इंटीरियर

कार का डिज़ाइन मौजूदा मॉडल्स जैसा रहेगा. हालांकि, इथेनॉल कंपैटिबल टैंक, पाइपिंग और बॉडी रीइंफोर्समेंट के साथ इसे पेश किया जाएगा. आकर्षक LED लाइट्स, मॉडर्न फ्रंट ग्रिल और रूफ रेल्स संभावित हैं. प्रैक्टिकल और स्पेशियस केबिन, 7-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, अच्छी क्वालिटी के फैब्रिक सीट्स और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद है.

फीचर्स और सेफ्टी

ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर्स, USB चार्जिंग, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स इसमें दिए जा सकते हैं. इथेनॉल लेवल इंडिकेटर और फ्यूल मॉनिटरिंग सिस्टम नए होंगे. डुअल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर्स, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और हाई-स्ट्रेंथ स्टील स्ट्रक्चर इसे खास बनाते हैं. फ्लेक्स फ्यूल इंजन के लिए अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स जोड़े जा सकते हैं.

इंजन और माइलेज

इसे संभावित रूप से 1.2 लीटर फ्लेक्स फ्यूल इंजन मिलेगा, जो पेट्रोल और इथेनॉल दोनों पर चल सकेगा. E100 मोड में पावर थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन टॉर्क अच्छा रहेगा. माइलेज पेट्रोल पर 20-22 kmpl और E100 पर 15-18 kmpl (इथेनॉल की ऊर्जा घनत्व कम होने के कारण) रहने का अनुमान है. इथेनॉल सस्ता (लगभग ₹65/लीटर) होने से प्रभावी लागत ₹25/लीटर के आसपास रहेगी. ये लॉन्च भारत के इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम (E20 से आगे) को बूस्ट देगा, तेल आयात घटाएगा और पर्यावरण को फायदा पहुंचाएगा.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։