Ավտո նորություններ

Maruti Suzuki e Vitara| 360 डिग्री कैमरा से लेकर 7 एयरबैग तक, बड़ा धमाका है मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी e Vitara! सिर्फ ₹10.99 लाख में खरीदें

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 17, 2026
4 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Maruti Suzuki e Vitara Price: Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी eVitara 17 फरवरी को लॉन्च हो गई है. इसकी शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये रखी गई है, जो बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल के साथ है. इस मॉडल में बैटरी को अलग से रेंट पर लिया जा सकता है, जिससे गाड़ी की शुरुआती कीमत कम हो जाती है. ग्राहक इसे 21,000 रुपये देकर बुक कर सकते हैं. इसके फीचर्स से लेकर परफॉर्मेंस की पूरी डिटेल हम आपको बताएंगे.

ख़बरें फटाफट

मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी eVitara की हुई एंट्री, सिर्फ इतनी कीमतZoom

Maruti Suzuki e Vitara Launch: मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी eVitara आज 17 फरवरी को लॉन्च हो गई है. इसकी शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये रखी गई है. यह कीमत बैटरी-ऐज-ए-सर्विस यानी BaaS मॉडल के साथ है, जिसमें बैटरी अलग से रेंट पर ली जा सकती है. इससे कार की कीमत कम हो जाती है और ग्राहकों को फायदा मिलता है. इस गाड़ी को ग्राहक सिर्फ 21,000 रुपये में इसकी बुक कर सकते हैं.

e-Vitara में दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं. छोटी बैटरी 49 kWh की है और बड़ी 61 kWh की. छोटी बैटरी वाली वेरिएंट में सिंगल मोटर है जो फ्रंट व्हील्स को ड्राइव करती है. बड़ी बैटरी वाली में ड्यूल मोटर सेटअप है, जिसे AllGrip-e नाम दिया गया है और यह ऑल-व्हील ड्राइव देती है. बड़ी बैटरी वाली वेरिएंट में ड्राइविंग रेंज 543 किलोमीटर तक है, जो ARAI सर्टिफाइड है. यह रेंज काफी अच्छी है और लंबी यात्राओं के लिए बेहतर होगी. छोटी बैटरी वाली में रेंज थोड़ी कम होगी लेकिन शहर की ड्राइविंग के लिए पर्याप्त है.

कार को दिया गया खास लुक

बाहर से देखने में eVitara पुरानी विटारा एसयूवी जैसी लगती है लेकिन इलेक्ट्रिक टच दिए गए हैं. आगे तीन-पॉइंट मैट्रिक्स LED DRLs हैं जो हेडलाइट्स के साथ जुड़े हैं. बंपर पियानो ब्लैक फिनिश के हैं और 18 इंच के एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स ब्लैक लुक में हैं. पीछे स्कल्प्टेड तीन-पॉइंट मैट्रिक्स LED टेल लैंप्स हैं और बोल्ड 3D प्रोफाइल है. यह फ्यूचरिस्टिक और मॉडर्न लुक की नजर आती है लेकिन मारुति की पुरानी एसयूवी स्टाइलिंग को बनाए रखती है.

इंटीरियर है यूनिक

इंटीरियर की बात करें तो eVitara कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी पर फोकस करती है. आगे वेंटिलेटेड सीट्स हैं, ड्राइवर की सीट 10-वे पावर एडजस्टेबल है. पीछे की सीट्स फ्लेक्सिबल हैं ताकि ज्यादा प्रैक्टिकल हो. सेफ्टी के लिए सात एयरबैग्स हैं, लेवल-2 ADAS है जिसमें ऑटोनॉमस फंक्शंस जैसे लेन कीप असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल आदि शामिल हैं. 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, कीलेस एंट्री, राइड-बाय-वायर टेक्नोलॉजी और एम्बिएंट लाइटिंग से केबिन प्रीमियम फील देता है.

यह कार मारुति की NEXA डीलरशिप पर बिकेगी. मारुति ने कहा है कि eVitara भारत में बनेगी और कई देशों में एक्सपोर्ट भी होगी. यह कंपनी की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में पहली बड़ी एंट्री है. ग्राहकों को अच्छी रेंज, मजबूत सेफ्टी और कम्फर्ट मिल रहा है. 5-स्टार भारत NCAP रेटिंग भी है, जो सेफ्टी में भरोसा बढ़ाती है.

eVitara भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में अच्छी चुनौती देगी. शुरुआती कीमत 10.99 लाख से शुरू होने से कई लोग इसे अफोर्ड कर पाएंगे, खासकर BaaS मॉडल की वजह से. यह कार शहर और हाईवे दोनों के लिए अच्छी है. बुकिंग शुरू हो गई है और जल्द डिलीवरी भी होगी. मारुति की सर्विस नेटवर्क की वजह से चार्जिंग और मेंटेनेंस आसान रहेगा. यह लॉन्च भारत में इलेक्ट्रिक कारों के लिए बड़ा कदम है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։