Ավտո նորություններ

May 2026 Best Selling Cars: Dzire नंबर-1, Fronx-Ertiga का जलवा, Nexon ने मारी धमाकेदार एंट्री

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 7, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

इंडियन कार मार्केट ने मई 2026 में मजबूत प्रदर्शन किया. मारुति सुजुकी ने रिकॉर्ड स्तर की बिक्री दर्ज की, जबकि कॉम्पैक्ट सेडान और क्रॉसओवर मॉडल्स की मांग सबसे ज्यादा रही.कुल मिलाकर मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री 1.93 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गई. Dzire ने लगातार टॉप पोजीशन पर कब्जा बनाए रख.

SUV और MPV सेगमेंट में भी तगड़ी टक्कर देखने को मिली. Tata, Mahindra और Hyundai जैसी कंपनियां मजबूती से मुकाबला कर रही हैं. ग्राहक सुविधा, माइलेज और वैल्यू फॉर मनी पर फोकस कर रहे हैं. इस महीने कुल 4 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल से बेहतर है. आइए, मई 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के बारे में जानते हैं.

1. Maruti Suzuki Dzire

मारुति सुजुकी डिजायर मई 2026 में भी भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी रही. 24,546 यूनिट्स की बिक्री के साथ इसने अपनी पकड़ मजबूत की. कम कीमत, शानदार माइलेज, आरामदायक इंटीरियर और आसान मेंटेनेंस इसके मुख्य आकर्षण हैं. फैमिली यूजर्स और फ्लीट ऑपरेटर्स दोनों इसके दीवाने हैं. नई जनरेशन में दिए गए फीचर्स जैसे टचस्क्रीन, कनेक्टिविटी और सेफ्टी ऑप्शन्स ने इसकी लोकप्रियता बढ़ाई है.

मारुति सुजुकी डिजायर की कीमत ₹6.26 लाख से शुरू होकर ₹9.31 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. इसका नया डिज़ाइन आकर्षक सेडान लुक के साथ प्रीमियम ग्रिल और LED लाइट्स के साथ मॉडर्न है. इंटीरियर में 9-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस कनेक्टिविटी, सनरूफ, 360° कैमरा और ऑटो AC जैसे फीचर्स दिए गए हैं. सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग स्टैंडर्ड हैं और इसे 5-स्टार GNCAP रेटिंग मिली है.

इसका 1.2 लीटर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन 80 PS पावर देता है, जिसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT विकल्प उपलब्ध हैं. CNG वेरिएंट भी है. माइलेज पेट्रोल MT में 24.79 kmpl, AMT में 25.71 kmpl और CNG में 33.73 km/kg है. ये किफायती, सेफ और माइलेज-फ्रेंडली सेडान है.

2. Maruti Suzuki Fronx

मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स ने दूसरा स्थान हासिल किया. 20,686 यूनिट्स बिक्री के साथ ये क्रॉसओवर युवा खरीदारों और फैमिली में पॉपुलर रही. स्टाइलिश लुक, हाई ग्राउंड क्लियरेंस, जिप्पी इंजन और प्रीमियम फीचर्स इसका बड़ा प्लस पॉइंट हैं. Nexa डीलरशिप के जरिए मिलने वाला बेहतर सर्विस एक्सपीरियंस भी बिक्री बढ़ाने में मददगार साबित हुआ.

3. Maruti Suzuki Ertiga

मारुति अर्टिगा परिवार की पहली पसंद बनी रही. 7-सीटर कैपेसिटी, स्पेसियस केबिन और अच्छा माइलेज इसे MPV सेगमेंट का किंग बनाते हैं. मई में करीब 20,350 यूनिट्स बिकीं. टैक्सी और फैमिली दोनों के लिए परफेक्ट होने के कारण इसकी डिमांड लगातार बनी हुई है.

4. Tata Punch

टाटा पंच ने माइक्रो सेगमेंट में अपना दबदबा कायम रखा. मजबूत बिल्ड क्वालिटी, 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और आकर्षक डिजाइन ने इसे युवाओं का फेवरेट बनाया. शहर और हाईवे दोनों पर बढ़िया परफॉर्मेंस इसकी सफलता की कुंजी है. पिछले महीने इसकी कुल 20,208 यूनिट बिकी हैं.

5. Tata Nexon

सेल में धमाकेदार बढ़ोतरी की दम पर नेक्सॉन ने पिछले महीने की टॉप-5 कारों वाली लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसकी कुल 19,100 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा सालाना स्तर पर इसकी सेल में आई 46 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई पिछले महीने की टॉप-5 कारों के अलावा मई 2026 में Baleno की 18,396 यूनिट, WagonR की 18,076 यूनिट, Swift की 17,519 यूनिट, Scorpio की 15,774 यूनिट, Creta की 15,253 यूनिट, Brezza की 13,245 यूनिट, Eeco की 13,240 यूनिट, Venue की 11,714 यूनिट, Victoris की 10,853 यूनिट और Thar की 10,787 यूनिट बिकी हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։