Ավտո նորություններ

Mercedes-Maybach S650 Guard: प्राइस और सेफ्टी फीचर्स

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 19, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रेसीडेंट Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan के बीच एक हालिया मुलाकात हुई. पीएम मोदी अपनी इल मुलाकात की तस्वीर भी सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट की है.

ये फोटो Mercedes-Maybach S-Class Guard के लग्जरी इंटीरियर में क्लिक की गई है, जहां दोनों नेता गर्मजोशी से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं. ये कार न सिर्फ VVIP ट्रांसपोर्ट के लिए जानी जाती है, बल्कि दुनिया की सबसे सुरक्षित और लग्जरी कारों में से एक भी है.

Mercedes-Maybach S650 Guard: कीमत और खासियत

Mercedes-Maybach S650 Guard भारत में प्रधानमंत्री की ऑफिशियल फ्लीट का हिस्सा है, जिसे 2021 में स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) ने शामिल किया था. पहले PM रेंज रोवर वोग और टोयोटा लैंड क्रूजर का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब ये आर्मर्ड लिमोजिन उनकी सुरक्षा और कम्फर्ट का नया स्टैंडर्ड सेट कर रही है.

इस कार की कीमत Maybach S-Class के स्टैंडर्ड वर्जन से काफी ज्यादा है. वैसे तो नॉर्मल वर्जन की कीमत 3 करोड़ से शुरू होती है, लेकिन VR10 लेवल आर्मरिंग, बुलेटप्रूफ ग्लास, ब्लास्ट प्रोटेक्शन और अन्य सिक्योरिटी फीचर्स जोड़ने के बाद ये 10-12 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है.

इंजन और परफॉरमेंस

ये कार 6.0-लीटर ट्विन-टर्बो V12 इंजन से लैस है, जो 516-630 hp पावर और 900-1000 Nm टॉर्क जनरेट करता है. टॉप स्पीड को सेफ्टी के लिए 160-190 kmph तक लिमिट कर दिया गया है. सबसे खास बात इसकी बैलिस्टिक प्रोटेक्शन है. VR10 सर्टिफिकेशन के तहत यह AK-47 जैसी राइफल्स की गोलियों, ग्रेनेड अटैक और 15 किलो TNT ब्लास्ट (2 मीटर दूरी से) को झेल सकती है. विंडोज और बॉडी में मल्टी-लेयर पॉलीकार्बोनेट और स्पेशल स्टील यूज होता है, जबकि रन-फ्लैट टायर्स पंक्चर होने पर भी 30-80 km तक चलते रहते हैं.

इंटीरियर और फीचर्स

इंटीरियर की बात करें, तो ये तस्वीर इसी का जीता-जागता सबूत है. इसमें बेज/क्रीम लेदर सीट्स, स्टारलाइट हेडलाइनर, एक्सटेंडेड व्हीलबेस से मिलने वाला बड़ा लेग रूम है. मसाज फंक्शन वाली सीट्स, एम्बिएंट LED लाइटिंग, रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन, बोटल होल्डर और प्रीमियम वुडन/मेटल फिनिश है. ये सब मिलकर एक मोबाइल ऑफिस जैसा फील देते हैं, जहां नेता मीटिंग्स या डिस्कशन आसानी से कर सकते हैं, जैसा कि इस फोटो में दिख रहा है.

ये कार मर्सिडीज-मेबैक की आर्मर्ड रेंज का हिस्सा है, जो फैक्ट्री में ही पूरी तरह आर्मर्ड बनाई जाती है. वजन करीब 4,000-5,000 kg तक होता है, जिसके बावजूद हैंडलिंग और कम्फर्ट टॉप क्लास रहता है. भारत जैसे देश में जहां VVIP सिक्योरिटी सबसे महत्वपूर्ण है, ये कार SPG की जरूरतों को परफेक्टली मैच करती है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։

Leave a Comment