Ավտո նորություններ

MG Majestor से Honda City e:HEV तक, इन कारों पर मिल रही लंबी वारंटी और फ्री सर्विस का फायदा

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 9, 2026
4 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

नई कार खरीदने वालों के लिए सिर्फ फीचर्स ही नहीं, बल्कि वारंटी और सर्विस पैकेज भी बड़ा फैसला बन चुके हैं. MG Majestor से लेकर Honda City e:HEV तक कई कंपनियां अब लंबी वारंटी, फ्री सर्विस और रोडसाइड असिस्टेंस जैसे शानदार बेनिफिट्स दे रही हैं. कौन-सी SUV और सेडान आपको सबसे ज्यादा टेंशन-फ्री ओनरशिप देगी? जानिए इस खास रिपोर्ट में पूरी डिटेल.

MG Majestor: JSW MG मोटर इंडिया ने अपनी इस फ्लैगशिप SUV के लिए एक बेहद आकर्षक ‘5-5-5 प्रोग्राम’ पेश किया है. इसके तहत शुरुआती 3,000 ग्राहकों को 5 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर स्टैंडर्ड वारंटी दी जा रही है. इसके साथ ही 5 साल का रोडसाइड असिस्टेंस (RSA) और 5 लेबर-फ्री सर्विसेज भी शामिल हैं, जो इसके ओनरशिप एक्सपीरियंस को बेहद आसान बनाते हैं.

ये फुल-साइज प्रीमियम SUV मार्केट में टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देती है. इसमें 2.0-लीटर का ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 213 BHP की पावर जेनरेट करता है. गाड़ी के केबिन में 12.3 इंच का टचस्क्रीन, पैनैरामिक सनरूफ, मसाज फंक्शन वाली वेंटिलेटेड सीट्स और सेफ्टी के लिए लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो इंडिया ने साल 2026 से अपनी पूरी रेंज के लिए ‘स्कोडा सुपर केयर’ प्रोग्राम को स्टैंडर्ड कर दिया है. इस नए अपडेट के बाद खूबसूरत सेडान स्लाविया पर अब ग्राहकों को 4 साल की स्टैंडर्ड वारंटी मिल रही है. इस पैकेज के जरिए कंपनी ने नए खरीदारों के मन से सर्विस कॉस्ट और मेंटेनेंस को लेकर होने वाली सारी चिंताएं पूरी तरह खत्म कर दी हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

4 साल की वारंटी के अलावा इस पैकेज में 4 साल का रोडसाइड असिस्टेंस और 4 लेबर-फ्री सर्विसेज भी जोड़ी गई हैं. खास बात ये है कि कंपनी ने शुरुआती 1,000 और 7,500 किलोमीटर पर दो ‘चेक-इन’ सर्विसेज रखी हैं, ताकि शुरुआती दिनों में आने वाली छोटी-मोटी दिक्कतों को बिना किसी खर्च के ठीक किया जा सके.

Volkswagen Taigun: फॉक्सवेगन अपनी इस 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली SUV के साथ ‘4EVER केयर’ प्रोग्राम स्टैंडर्ड देती है. इसके तहत टाइगुन पर 4 साल या 1,00,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है. 2026 में लॉन्च हुए इसके नए रिफ्रेश्ड मॉडल के साथ भी कंपनी इस मजबूत वारंटी को जारी रख रही है, जो ग्राहकों को एक सुरक्षित और भरोसेमंद ओनरशिप का वादा देती है.

2026 टाइगुन को मार्केट में 40 से ज्यादा नए अपडेट्स और एक नए 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (1.0L TSI के साथ) के साथ उतारा गया है. इसके अलावा कंपनी इसमें 3 साल या 30,000 किलोमीटर के लिए 75% अश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम भी ऑफर कर रही है, जो इस सेगमेंट की किसी भी अन्य गाड़ी के मुकाबले एक बेहतरीन रीसेल वैल्यू की गारंटी देता है.

Honda City e:HEV: होंडा अपनी इस प्रीमियम स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सेडान पर 3 साल या अनलिमिटेड किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी देती है. लेकिन जो बात इसे सबसे खास बनाती है, वह है इसके एडवांस्ड लिथियम-आयन बैटरी पैक पर मिलने वाला भरोसा. कंपनी इसकी हाइब्रिड बैटरी पर 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर की लंबी स्टैंडर्ड वारंटी अलग से ऑफर करती है.

हाल ही में नए लुक और नए फीचर्स के साथ आई ये सेडान 26.5 किमी/लीटर का शानदार माइलेज देती है. इसमें नया 10.1-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे मॉडर्न फीचर्स जोड़े गए हैं. साथ ही, होंडा सेंसिंग (ADAS) की सेफ्टी इस गाड़ी को रोजाना चलाने के लिए एक बेहतरीन और टेंशन-फ्री विकल्प बनाती है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։