Ավտո նորություններ

MG Majestor Launch: ₹40.99 लाख में आई नई D+ SUV, Fortuner को देगी टक्कर

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 11, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

JSW MG Motor India ने लंबे इंतजार के बाद अपनी नई फ्लैगशिप एसयूवी MG Majestor को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. देश की पहली D+ SUV के रूप में पोजिशन की गई ये गाड़ी प्रीमियम फुल-साइज SUV सेगमेंट में दमदार एंट्री करती है. जहां ये साइज, लग्जरी और ऑफ-रोड क्षमता पर जोर देती है.

इसकी कीमत 4×2 ऑटोमैटिक टॉप ट्रिम के लिए ₹40.99 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जबकि फुली-लोडेड 4×4 ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत ₹44.99 लाख (एक्स-शोरूम) है. ये एसयूवी 6-सीटर और 7-सीटर लेआउट में उपलब्ध है. मार्केट में इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner और Jeep Meridian जैसी बड़ी SUVs से होगा. आइए डिज़ाइन से लेकर इसकी इंजन और परफॉरमेंस डिटेल पर नज़र डालते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

MG Majestor का लुक बेहद बोल्ड और कमांडिंग है. ये सेगमेंट की सबसे लंबी, चौड़ी और ऊंची SUV है. इसकी लंबाई 5,046 mm, चौड़ाई 2,016 mm, ऊंचाई 1,870 mm और व्हीलबेस 2,950 mm है. डिजाइन में बड़ा Mosaic Matrix ग्रिल, Dragon Eye LED DRLs, ट्राई-बीम LED हेडलैंप्स, कनेक्टेड LED टेल लैंप्स और 19-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. ऊंचा बोनट, बॉक्सी प्रोपोर्शन्स और मजबूत स्टांस इसे ऑफ-रोड के लिए भी आकर्षक बनाते हैं.

इंटीरियर प्रीमियम ब्लैक थीम पर आधारित है, जिसमें लेदर अपहोल्स्ट्री है. फ्रंट सीटें वेंटिलेटेड हैं. इनमें मसाज फंक्शन, मेमोरी सेटिंग्स और वेलकम फंक्शन मिलते हैं. कॉलम-माउंटेड गियर सेलेक्टर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो होल्ड जैसे फीचर्स लग्जरी का एहसास कराते हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

फीचर लिस्ट में डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, 12-स्पीकर JBL सराउंड साउंड सिस्टम, डुअल वायरलेस चार्जर और 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं. सेफ्टी के लिहाज से MG Majestor में लेवल-2 ADAS सूट है, जिसमें असिस्टेड स्टीयरिंग, ब्रेकिंग और एक्सीलरेशन फंक्शन्स दिए गए हैं. इसके अलावा ESP, ABS, EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, रोल मूवमेंट इंटरवेंशन और 360-डिग्री HD कैमरा जैसी सुविधाएं हैं.

इंजन और परफॉरमेंस

पावरट्रेन की बात करें तो 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन 215.5 PS पावर और 478.5 Nm टॉर्क जनरेट करता है. ये 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है. ग्राहक 2WD और 4WD दोनों विकल्प चुन सकते हैं. MG का दावा है कि ये सेगमेंट में बेस्ट-इन-क्लास पावर फिगर्स ऑफर करती है.

ऑफ-रोड क्षमता बेहद मजबूत है. इसमें एडवांस्ड इंटेलिजेंट 4WD सिस्टम है, जो 10 ऑफ-रोड मोड्स के साथ आता है. खास बात ये है कि इसमें सेगमेंट-फर्स्ट ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक्स (फ्रंट, रियर और सेंटर) दिए गए हैं. 219 mm ग्राउंड क्लियरेंस और 810 mm वॉटर वेडिंग क्षमता इसे खतरनाक इलाकों के लिए सक्षम बनाती हैं. Crawl Control मोड भी उपलब्ध है. माइलेज 10 KMPL के आस-पास रह सकता है.

वारंटी और बुकिंग डिटेल

MG ने Majestor के साथ MG Shield ओनरशिप पैकेज भी पेश किया है, जिसमें 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी, 3 साल की रोडसाइड असिस्टेंस और 3 लेबर-फ्री पीरियोडिक सर्विसेज शामिल हैं. इसे चार कलर ऑप्शन – Pearl White, Concrete Grey, Metal Black और Metal Ash के साथ खरीदा जा सकता है. बुकिंग्स पहले से ही डीलरशिप्स और ऑनलाइन शुरू हो चुकी हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։