Ավտո նորություններ

MG Majestor SUV | MG Majestor launch details | MG Majestor इंडियन मार्केट में 12 फरवरी को मारेगी एंट्री, जानिए क्या खास

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 16, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

MG Motor India अपनी नई 7-सीटर एसयूवी Majestor अगले महीने 12 फरवरी 2026 को लॉन्च करेगी. ये एक प्रीमियम फुल-साइज एसयूवी होने वाली है, जो एमजी ग्लोस्टर का अपग्रेडेड वर्जन है और मैक्सस डी90 पर बेस्ड है. इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹40 लाख से ₹45 लाख के बीच रखी जा सकती है. आइए, जानते हैं कि MG Gloster में क्या देखने को मिलेगा.

MG Gloster का डिजाइन बोल्ड, मस्कुलर और बॉक्सी है, जो रोड प्रेजेंस को बेहतर रखेगा. फ्रंट में बड़ा ब्लैक-आउट ग्रिल है, जिसमें हॉरिजॉन्टल स्लैट्स और बड़ा एमजी लोगो है. स्प्लिट हेडलाइट सेटअप में ऊपर स्लिम एलईडी डीआरएल और नीचे वर्टिकल हेडलैंप्स हैं. सिल्वर बैश प्लेट और ब्लैक क्लैडिंग भी डिजाइन का हिस्सा है. साइड प्रोफाइल में डायमंड-कट 19-इंच अलॉय व्हील्स, क्रोम रनिंग बोर्ड, ब्लैक-आउट टॉप-हाफ, डोर हैंडल्स और विंग मिरर्स हैं. रियर में रैपराउंड कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स, डुअल एग्जॉस्ट टिप्स, रिवर्क्ड बंपर, इंटीग्रेटेड स्पॉइलर और रियर वाइपर हैं. ये ग्लोस्टर से बड़ी है, लंबाई लगभग 5000-5200 मिमी के आसपास होगी. कलर्स में डीप गोल्डन, मेटल ब्लैक, मेटल ऐश, वॉर्म व्हाइट और पर्ल व्हाइट उपलब्ध होंगे.

इंटीरियर है खास

इसका केबिन प्रीमियम होने के साथ ऑल-ब्लैक थीम वाला है, जो लग्जरी फील देता है. फ्री-स्टैंडिंग 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐपल कारप्ले सपोर्ट करता है. 8-इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर कस्टमाइजेबल इंटरफेस के साथ आएगा.

कंपनी इसे पैनोरमिक सनरूफ, 12-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट (हीटेड, वेंटिलेटेड और मसाजिंग), हीटेड पैसेंजर सीट, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और इलेक्ट्रिक टेलगेट के साथ 6 या 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में पेश करेगी. साथ में डुअल टोन अपहोल्स्ट्री और प्रीमियम टचेस इंटीरियर को एलिगेंट बनाते हैं.

फीचर्स हैं यूनिक

मजेस्टर काफी फीचर-रिच होने वाली है. इसमें लेवल 2 एडास, 360-डिग्री कैमरा, ऑटो हेडलैंप्स और वाइपर्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक विद ऑटो होल्ड, हैंड्स-फ्री टेलगेट, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और 3-जोन ऑटोमैटिक एसी शामिल हैं. इंफोटेनमेंट में कनेक्टिविटी ऑप्शंस भरपूर हैं, जो ड्राइविंग को आसान और एंटरटेनिंग बनाते हैं. ऑफ-रोड मोड्स, डिफरेंशियल लॉक्स और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसी फीचर्स इसे एडवेंचरस बनाते हैं.

दमदार सेफ्टी

सेफ्टी में 6 एयरबैग्स, एबीएस विद ईबीडी, ईएसपी, एचएसी, एचडीसी, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर्स हैं. एडास फीचर्स में लेन चेंज असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग शामिल हैं. ये एनसीएपी टेस्टेड नहीं है, लेकिन मजबूत बिल्ड और एडवांस्ड टेक इसे सेफ बनाती है.

इंजन और माइलेज

ये 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ आएगी. टर्बो वेरिएंट से 161-163 पीएस पावर और 373-375 एनएम टॉर्क मिलने की उम्मीद है. इसे 2WD के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा. इसके अलावा, ट्विन-टर्बो भी एक नया ऑप्शन होगा, जो 213-218 पीएस पावर और 478-480 एनएम टॉर्क प्रोड्यूस कर सकता है. इसे ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 4WD ऑप्शन मिलने वाला है. माइलेज लगभग 12-15 KMPL के करीब हो सकता है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։

Leave a Comment