Տեխնիկական նորություններ

Moto G37 POWER Review: सस्ती कीमत में बड़ी बैटरी वाला मोटोरोला स्मार्टफोन, जानिए क्या है अपनी रेंज में बेस्ट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 1, 2026
4 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Moto G37 POWER Review: मोटोरोला ने  पिछले दिनों भारत में Moto G37 और Moto G37 POWER लॉन्च किए थे। ये दोनों कंपनी के बजट स्मार्टफोन हैं। मोटोरोला ने इनमें से Moto G37 POWER मुझे रिव्यू के लिए भेजा है। Moto G37 POWER के 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। ऐसे में मैं आपको अपने इस रिव्यू में बताने जा रहा हूँ कि Moto G37 POWER सस्ते होने के साथ क्या अच्छा स्मार्टफोन भी है। 

बॉक्स में क्या क्या है 

Moto G37 POWER के डिब्बे में फोन के साथ, 36W का फास्ट चार्जर, सिम टूल और फोन से जुड़े कुछ दस्तावेज मिलते हैं।

डिजाइन कैसा है

मोटोरोला का यह फोन मिलिट्री ग्रेड फीचर्स (MIL-STD-810H) के साथ आता है। फोन की स्क्रीन में Corning Gorilla Glass 7i लगाया गया है। इस कारण मोटोरोला का यह मजबूत फोन है जो गिरने से आसानी से टूटेगा नहीं। इस स्मार्टफोन को IP64 की रेटिंग मिली है जो फोन को धूल-मिट्टी के साथ पानी से भी बचाव करने का काम करेगी। यह फोन PANTONE Capri, PANTONE Nautical Blue और PANTONE Impenetrable जैसे 3 कलर्स के साथ लॉन्च हुआ है। 

Uploaded image

मेरे पास यह कलर PANTONE Impenetrable में आया है। यह नाम पढ़ने और बोलने में काफी मुश्किल सा लगता है लेकिन सीधी भाषा में यह ब्लैक कलर जिसमें थोड़ा थोड़ा ग्रे कलर का शेड भी मिलाया गया है। फोन की 6.7 इंच की फ्रंट स्क्रीन पर पंच होल फॉर्मेट में कैमरा लगाया गया है। फोन की बॉडी में प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। मोटोरोला अपने अधिकतर फोन में वीगन लेदर डिजाइन देता है लेकिन इस कलर के फोन में वो नहीं दिया गया। इस कारण इस फोन में यह कमी खलती है और फोन को पकड़ने में प्रीमियम फोन की जगह एक सस्ते फोन वाली फील ही आती है। 

फोन के बॉटम में 3.5 एमएम जैक, माइक्रोफोन, टाइप सी जैक और स्पीकर ग्रील मौजूद हैं। टॉप साइड की बात करें तो फोन में सेकेंडरी माइक्रोफोन और Dolby Atmos की ब्रांडिंग मिलती है। फोन की लेफ्ट साइड पर सिम ट्रे और राइट साइड पर वॉल्यूम रॉकर्स और पावर बटन मिलता है। मोटोरोला के इस फोन की बैक साइड पर डुअल कैमरा सेटअप इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि वो देखने में ट्रिपल या क्वॉड कैमरा सेटअप लगता है। हमेशा की तरह बैक साइड पर बीचो बीच मोटोरोला का लोगो बना हुआ है। 

डिस्प्ले अच्छा है या नहीं 

Moto G37 POWER में 6.6 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 1050 निट्स का पीक डिस्प्ले और 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। मैंने फोन में यूट्यूब पर Narendra Modi चैनल और Republic Bharat चैनल देखा। इसके साथ ही फोन में फीफा वर्ल्ड कप के मैच भी देखें। अपनी रेंज के अनुसार फोन का डिस्प्ले ठीक है।  

परफ़ॉर्मेंस कैसी है 

मोटोरोला के इस फोन में MediaTek Dimensity 6400 ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगाया गया है। Moto G37 POWER  4GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज जैसे दो वेरिएंट में पेश हुआ है। इसके साथ ही फोन में 1 TB तक की एक्सटर्नल मेमोरी का भी विकल्प है जो इस फोन एक और अच्छा फीचर है। मैं इस फोन में कुछ गेम्स अच्छे से खेल पाया हालांकि BGMI जैसी भारी गेम्स खेलने में खास मजा नहीं आया। इसके अलावा मुझे इस फोन में हैंग की थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ा। यह फोन Android 16 के साथ आया है। कंपनी फोन पर सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट भी देगी।     

कैमरा कैसा है 

Motorola G37 Power में 50 MP का सिंगल बैक कैमरा लगाया गया है। इसके साथ कैमरा सेटअप में फ़्लैश और लाइट सेंसर को जगह दी गई है। सेल्फ़ी के लिए इस फोन में 8 MP का फ्रंट लगाया गया है। मैं यहां पर कुछ फोटो शेयर करने जा रहा हूँ जिन्हें देख आप फोन के कैमरा की क्वालिटी खुद जान सकेंगे। 

बैटरी कैसी है

Moto G37 POWER में 7000 mah की बड़ी बैटरी लगाई है। यह इस फोन का सबसे बड़ा और आकर्षित फीचर है। इतना ही नहीं इस फोन के साथ 33W का फास्ट चार्जर भी मिलता है जिससे फोन 2 घंटे से भी कम समय में ज़ीरो से 100 % तक फुल चार्ज हो जाता है। फोन में 2 घंटे तक वीडियो देखने और आधे घंटे तक गेम खेलने के बावजूद भी बैटरी साथ निभाए रखती है और दिन के अंत तक भी खत्म नहीं होती है।  

मेरी राय

Moto G37 POWER अपने नाम के अनुसार डिजाइन के साथ बैटरी में भी एक पावरफुल फोन है। फोन का कैमरा ठीक ठाक है लेकिन अच्छा होता अगर कंपनी इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप देती। इस फोन में 3.5 एमएम जैक है जिस कारण मैं इस फोन में रेडियो भी सुन सका। ऐसे में अगर आप एक बड़ी बैटरी वाला मजबूत फोन लेने की सोच रहे हैं तो Moto G37 POWER एक अच्छा विकल्प है जो कम कीमत में यूजर्स को लंबा बैकअप प्रदान करने की क्षमता रखता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։