Ավտո նորություններ

Next Gen Hyundai Creta 2027 टेस्टिंग में दिखी, मिलेगा हाइब्रिड इंजन और नया डिजाइन

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 10, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

हुंडई की नई जनरेशन क्रेटा टेस्टिंग के दौरान पहली बार पुराने मॉडल के साथ नजर आई है. वायरल वीडियो से इसके बड़े साइज, नए डिजाइन और एडवांस्ड फीचर्स की झलक मिली है. सबसे खास बात ये है कि नई क्रेटा में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है, जो इसे सेगमेंट में बड़ा गेमचेंजर बना सकती है. अगर आप अगले साल नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर जरूर पढ़ें.

ख़बरें फटाफट

क्रेटा लवर्स के लिए गुड न्यूज़! Next Gen मॉडल होगा काफी एडवांस, दिखी पहली झलकZoom

नई क्रेटा पहले के मुकाबले काफी एडवांस होने वाली है.

हुंडई की सबसे पॉपुलर मिड-साइज SUV क्रेटा का नेक्स्ट जनरेशन मॉडल जल्द ही भारतीय बाजार में धमाल मचाने वाला है. हाल ही में एक सोशल मीडिया वीडियो में Next Gen Hyundai Creta (इंटरनली SX3 कोडनेम) को पुराने मॉडल के साथ टेस्टिंग करते हुए देखा गया है. ये वीडियो काफी चर्चा में है, क्योंकि इसमें नई क्रेटा के डिजाइन और फीचर्स के बड़े बदलाव साफ नजर आ रहे हैं.

दूसरी जनरेशन की क्रेटा भारतीय बाजार में कई सालों से किंग रही है. अब कंपनी इसे और मॉडर्न, मस्कुलर और टेक्नोलॉजी से लैस बनाने की तैयारी कर रही है. नई क्रेटा 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है. नई जनरेशन बड़े डाइमेंशन, नया प्लेटफॉर्म और हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आएगी, जो इसे सेगमेंट में और मजबूत बनाएगी. आइए जानते हैं कि इसे किन बदलावों के साथ पेश किया जा सकता है?

टेस्टिंग में दिखे बड़े बदलाव

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नई क्रेटा को पुरानी क्रेटा के बगल में देखा गया. इससे साफ पता चलता है कि नई SUV पुराने मॉडल से काफी बड़ी होने वाली है. हुंडई नई क्रेटा को बोल्ड, मस्कुलर और रग्ड लुक देने जा रही है. नई जनरेशन ग्लोबल K3 प्लेटफॉर्म पर बनेगी, जो मौजूदा आर्किटेक्चर से ज्यादा मजबूत और एडवांस्ड है. इस प्लेटफॉर्म के कारण SUV की सेफ्टी, हैंडलिंग और राइड क्वालिटी बेहतर होने की उम्मीद है.

डिजाइन अपडेट्स

नई क्रेटा में डिजाइन के बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. वीडियो में दिख रहा है कि इसे रीडिजाइन किया गया फ्रंट ग्रिल, नई LED हेडलैंप्स, LED DRLs और नया हूड मिलेगा. साइड प्रोफाइल में स्लोपिंग रूफलाइन होगी, जो इसे स्पोर्टियर लुक देगी. पीछे की तरफ रिडिजाइन टेललाइट्स और बंपर होंगे. नई क्रेटा हुंडई की नई ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज को फॉलो करेगी, जो इलेक्ट्रिक वाहनों से इंस्पायर्ड है. इसमें एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स भी होंगे, जो 18 इंच और 19 इंच साइज में उपलब्ध हो सकते हैं.

पावरट्रेन और परफॉर्मेंस

मैकेनिकली नई क्रेटा मौजूदा इंजन विकल्पों को बरकरार रखेगी. इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर U2 CRDi डीजल इंजन मिलेंगे. ये इंजन मैनुअल, IVT, DCT और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होंगे. सबसे बड़ा अपडेट स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन का होगा. हुंडई 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन को दो इलेक्ट्रिक मोटर्स और छोटी बैटरी पैक के साथ जोड़ेगी. इससे शहर की ट्रैफिक में शानदार माइलेज मिलेगा. ये हाइब्रिड सिस्टम मारुति ग्रैंड विटारा को सीधा टक्कर देगा.

लॉन्च टाइमलाइन

संभावित रूप से 2027 में लॉन्च के लिए तैयार नई क्रेटा भारतीय SUV मार्केट में हुंडई की पकड़ को और मजबूत करेगी. बड़े डाइमेंशन, नई डिजाइन, एडवांस्ड प्लेटफॉर्म और हाइब्रिड विकल्प इसे कॉम्पिटिटर्स से अलग बनाएंगे. क्रेटा पहले से ही मिड-साइज SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में शामिल है. न्यू जनरेशन इसके लुक, कम्फर्ट, टेक्नोलॉजी और एफिशिएंसी को अगले लेवल पर ले जाएगी.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։