[ad_1]
Last Updated:
Hyundai ने अपनी नई जेनरेशन i20 की पहली झलक दिखाकर प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में हलचल मचा दी है. टीजर में कर्व्ड डुअल स्क्रीन, फुल-विड्थ LED लाइट बार, लेवल-2 ADAS और बिल्कुल नया केबिन नजर आया है. दावा किया जा रहा है कि यह अब तक की सबसे हाई-टेक i20 होगी. आखिर इसमें क्या-क्या नया मिलने वाला है और भारत में कब लॉन्च होगी? पूरी जानकारी जानने के लिए खबर पढ़ें.
Next-Gen Hyundai i20 का नया टीज़र सामने आया है.
Hyundai अपनी पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक i20 की नेक्स्ट जेनरेशन को तैयार कर रही है. कंपनी ने हाल ही में इसका पहला ऑफिशियल टीजर जारी किया है, जिसमें इंटीरियर डिटेल्स का भी खुलासा हुआ है. नई i20 में शार्प LED लाइटिंग सिग्नेचर, फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ प्रीमियम फील दिया जाएगा.
ये मॉडल मौजूदा जेनरेशन से ज्यादा स्टाइलिश, टेक-लोडेड और कम्फर्टेबल होने वाला है. ग्लोबल डेब्यू जल्द होने की उम्मीद है, जबकि भारत में लॉन्च 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में हो सकता है. नई i20 मारुति बलेनो और अन्य कॉम्पिटिटर्स को टक्कर देने के लिए तैयार है. टीजर में दिखे इंटीरियर अपडेट्स से कार की पॉपुलरिटी और बढ़ने की संभावना है. आइए इसकी संभावित डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.
एक्सटीरियर डिजाइन अपडेट्स
टीजर में नई i20 के फ्रंट में एरो-शेप्ड LED हेडलैंप्स और Y-शेप्ड DRLs दिखाए गए हैं, जो एक फुल-विड्थ लाइट बार से जुड़े हुए हैं. ये डिज़ाइन लैम्बोर्गिनी जैसा स्पोर्टी लुक देता है. रियर में बूमरैंग-शेप्ड LED टेललाइट्स और कनेक्टेड लाइट बार मिलेंगे. कार का सिल्हूट ज्यादा अपराइट और बॉक्सी होगा, जो रोड प्रेजेंस बढ़ाएगा. नए अलॉय व्हील्स और शार्प बॉडी लाइन्स के साथ ये पहले से ज्यादा आकर्षक दिखेगी.
इंटीरियर और केबिन फीचर्स
इंटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव कर्व्ड डुअल-स्क्रीन सेटअप है. इसमें इंफोटेनमेंट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को एक साथ इंटीग्रेट किया जाएगा. नया डैशबोर्ड लेआउट, अपडेटेड स्टीयरिंग व्हील और प्रीमियम अपहोल्स्ट्री कार को लग्जरी फील देगी. रियर AC वेंट्स, बेहतर मैटेरियल क्वालिटी और स्पेशियस केबिन नई i20 की खासियत होंगे. स्पाई शॉट्स में दिखे इंटीरियर मौजूदा Venue जैसी मॉडर्न थीम फॉलो करते नजर आए हैं.
टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स
नई i20 में लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, एडवांस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम (12.3-inch touchscreen) और कनेक्टिविटी फीचर्स दिए जा सकते हैं. अन्य अपडेट्स में वायरलेस चार्जिंग, हाई-क्वालिटी ऑडियो और मल्टीपल ड्राइविंग मोड्स शामिल हो सकते हैं. ये फीचर्स सेगमेंट में i20 को लीडर बनाएंगे.
पावरट्रेन और लॉन्च अपडेट
पावरट्रेन में अपडेटेड पेट्रोल इंजन ऑप्शन्स रह सकते हैं. हालांकि हाइब्रिड वेरिएंट की भी चर्चा है. भारत में ये दिवाली के आसपास या 2026 FIFA World Cup खत्म होने तक लॉन्च हो सकती है. कीमतें मौजूदा मॉडल से थोड़ी ऊपर रहने की संभावना है, लेकिन वैल्यू फॉर मनी ऑफर करेगी. ऑफिशियल लॉन्च का इंतजार है, लेकिन टीजर से साफ है कि कंपनी ने डिजाइन, कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी पर खास फोकस किया है.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें
[ad_2]
Source link