Ավտո նորություններ

Ola-TVS की बढ़ी टेंशन! Ather ला रही सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पहली झलक आई सामने

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 31, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Ather Energy इंडियन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है. कंपनी ने अपने पहले मास-मार्केट इलेक्ट्रिक स्कूटर को अनवील किया है. इसके साथ ही लॉन्च की उल्टी गिनती भी शुरू हो गई है. Ather के CEO तरुण मेहता ने सोशल मीडिया पर प्रोडक्शन लाइन की तस्वीर साझा की है, जिसमें नया स्कूटर नजर आ रहा है.

ये मॉडल कंपनी के नए EL प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा और मौजूदा 450 सीरीज व Rizta से अलग ज्यादा किफायती ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है. माना जा रहा है कि इसकी कीमत करीब 1 लाख से 1.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है. इस स्कूटर के जरिए Ather का लक्ष्य बड़े पैमाने पर कम्यूटर सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना है, जहां Ola, TVS और Bajaj जैसे ब्रांड पहले से मजबूत हैं.

लॉन्च टाइमलाइन और अपडेट

Ather अपने नए मास-मार्केट इलेक्ट्रिक स्कूटर से 29 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले Ather Community Day में पर्दा उठा सकती है. टीज़र से ये भी संकेत मिला है कि स्कूटर का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है. ये कंपनी के नए EL प्लेटफॉर्म पर आने वाला पहला प्रोडक्शन मॉडल होगा, जिसे फ्यूचर में अलग-अलग प्रकार के इलेक्ट्रिक स्कूटर डेवलप करने के लिए डिजाइन किया गया है.

संभावित डिजाइन

टीजर में दिखा स्कूटर EL-01 कॉन्सेप्ट और पहले सामने आए डिजाइन पेटेंट से काफी मिलता-जुलता नजर आ रहा है. इसमें मेटल बॉडी, सिंपल लेकिन प्रीमियम स्टाइलिंग, चौड़ी सीट, फ्लैट फ्लोरबोर्ड और फैमिली-फ्रेंडली डिजाइन देखने को मिल सकता है. इसका डिज़ाइन 450 सीरीज की स्पोर्टी अपील और Rizta की प्रैक्टिकलिटी के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करेगा.

फीचर्स और सेफ्टी

नए स्कूटर में बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, OTA अपडेट, स्मार्टफोन इंटीग्रेशन, USB चार्जिंग पोर्ट, रिवर्स मोड और AtherStack सॉफ्टवेयर मिलने की संभावना है. कंपनी इसे तकनीक के मामले में अपने प्रीमियम मॉडलों से इंस्पायर्ड रख सकती है. हालांकि कुछ फीचर्स वेरिएंट के अनुसार अलग हो सकते हैं.

सेफ्टी के लिए इसमें फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक, कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS), साइड-स्टैंड कट-ऑफ, पार्क असिस्ट, ऑटो होल्ड और फॉल सेफ्टी जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है. Ather अपने बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम और थर्मल सेफ्टी पर भी विशेष ध्यान देगी.

बैटरी, मोटर और रेंज

हालांकि कंपनी ने अभी तकनीकी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार स्कूटर में 3 kWh से 3.7 kWh के बीच का बैटरी पैक दिया जा सकता है. इसके साथ हब या मिड-ड्राइव इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की संभावना है. एक बार चार्ज करने पर इसकी IDC रेंज लगभग 140 से 170 किलोमीटर तक हो सकती है. ऑफिशियल लॉन्च के समय इसके सभी स्पेसिफिकेशन और कीमत से पर्दा उठेगा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։