Ավտո նորություններ

Range Rover SV सस्ती हुई! ₹75 लाख तक की कटौती, अब ₹3.50 करोड़ में लग्जरी SUV का नया धमाका

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 5, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के फायदे को पास-ऑन करते हुए Jaguar Land Rover (JLR) इंडिया ने अपनी लग्जरी SUV रेंज रोवर SV मॉडल्स की कीमतों में कटौती की है. फ्लैगशिप रेंज रोवर SV की शुरुआती कीमत अब ₹4.25 करोड़ से घटकर ₹3.50 करोड़ (एक्स-शोरूम) हो गई है, यानी पूरे ₹75 लाख की बचत होगी. साथ ही रेंज रोवर स्पोर्ट SV एडिशन टू की कीमत ₹2.75 करोड़ से घटकर ₹2.35 करोड़ रह गई है. इसकी कीमत में भी ₹40 लाख की कटौती हुई है.

इसके अलावा एक नया बेस स्पोर्ट SV वेरिएंट भी ₹2.05 करोड़ में लॉन्च किया गया है. ये कटौती UK से इंपोर्टेड CBU मॉडल्स पर ड्यूटी कम होने (110% से 30% के आसपास पहले साल) का सीधा फायदा है. इससे पहले सितंबर 2025 में GST सुधारों से भी कीमतें ₹30 लाख तक घटी थीं. JLR पहला लग्जरी ब्रांड है, जो FTA के फायदे को कस्टमर्स तक पहुंचा रहा है. नई कीमतें तुरंत लागू हो गई हैं, जिससे हाई-एंड लग्जरी SUV सेगमेंट और आकर्षक हो गया है.

डिजाइन और इंटीरियर

रेंज रोवर SV में मॉडर्न और रिडक्टिव एक्सटीरियर डिजाइन है. एक्सक्लूसिव फ्रंट ग्रिल, बंपर, कंट्रास्टिंग रेंज रोवर स्क्रिप्ट और SV सिरेमिक राउंडेल इसे अलग पहचान देते हैं. 23-इंच व्हील्स, एलईडी हेडलाइट्स और स्लीक प्रोफाइल इसे प्रीमियम रोड प्रेजेंस देते हैं. लॉन्ग व्हीलबेस (LWB) वर्जन में स्पेस और प्रेजेंस दोनों बढ़ जाते हैं.

केबिन अल्ट्रा-लग्जरी है. इसे Semi-Aniline या Near-Aniline लेदर अपहोल्स्ट्री, एक्सक्लूसिव डुअल-टोन कलर स्कीम्स (जैसे Caraway/Perlino), हॉट स्टोन मसाज के साथ 24-वे एडजस्टेबल हीटेड-वेंटिलेटेड सीट्स और एक्जीक्यूटिव क्लास रियर सीट्स मिलती है. हाई-क्वालिटी मैटेरियल्स, एम्ब्रॉयडरी और सेंसरी फ्लोरिंग कम्फर्ट को अगले लेवल पर ले जाते हैं. रियर पैसेंजर्स के लिए लग्जरी लाउंज जैसा एक्सपीरियंस मिलता है.

फीचर्स और सेफ्टी

फीचर्स की बात करें, तो लिस्ट में मेरिडियन सिग्नेचर साउंड सिस्टम, 13.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 3D सराउंड कैमरा, रिमोट पार्क असिस्ट, मेमोरी फंक्शन वाली सीट्स और मल्टीपल ड्राइव मोड्स शामिल हैं. सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ESP, ट्रैक्शन कंट्रोल, TPMS, ABS के साथ ADAS सूट दिया गया है. मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स हाई-स्पीड और ऑफ-रोड दोनों में सेफ्टी सुनिश्चित करते हैं.

इंजन और परफॉरमेंस

इसके SV वेरिएंट में 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड इंजन है, जो 606 bhp पावर और 750 Nm टॉर्क देता है. ये 0-100 km/h की स्पीड मात्र 4.9 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 261 km/h है. 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और AWD सिस्टम के साथ डायनामिक लॉन्च मोड उपलब्ध है. ऑफ-रोडिंग के लिए एडवांस्ड सस्पेंशन और टेरेन रिस्पॉन्स सिस्टम भी है, जो इसे परफॉर्मेंस और लग्जरी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनाता है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։