Ավտո նորություններ

RC Download Online: खो गई है गाड़ी की आरसी? ऑनलाइन ऐसे पाएं डुप्लीकेट कॉपी, जानें पूरा स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 17, 2026
3 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Download RC online : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने देशभर के वाहनों के डेटा को एक सेंट्रलाइज्ड सिस्टम में सुरक्षित रखा है. mParivahan ऐप और parivahan.gov.in पोर्टल पर न केवल आपकी गाड़ी की कुंडली रखता है, बल्कि आपको यह सुविधा भी देता है कि आप जब चाहें अपनी आरसी डाउनलोड कर सकें.

RC Download Online: खो गई है गाड़ी की आरसी? ऑनलाइन ऐसे पाएं डुप्लीकेट कॉपीZoom

आप अपने वाहन की आरसी ऑनलाइन ले सकते हैं.

नई दिल्‍ली. कार या बाइक का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) खो जाना या फट जाना किसी को भी टेंशन दे सकता है. जब भी सड़क पर ट्रैफिक पुलिस रुकने का इशारा करती है, तो सबसे पहले इसी कागज की याद आती है. अगर आपकी आरसी खो गई है तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप ऑनलाइन आसानी से डुप्‍लीकेट आरसी पा सकते हैं और आपको आरटीओ (RTO) की लंबी लाइन या फिर एजेंटों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. ऑनलाइन आरसी लेने की प्रक्रिया काफी आसान है. डिजिटल आरसी डाउनलोड करने के लिए आपको किसी भारी-भरकम फाइल की जरूरत नहीं है, बस आपके पास गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर के आखिरी 5 अंक होने चाहिए. साथ ही आपके पास वो नंबर भी होना चाहिए जो रजिस्‍ट्रेशन नंबर के साथ लिंक है.

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने देशभर के वाहनों के डेटा को एक सेंट्रलाइज्ड सिस्टम में सुरक्षित रखा है. mParivahan ऐप और parivahan.gov.in पोर्टल पर न केवल आपकी गाड़ी की कुंडली रखता है, बल्कि आपको यह सुविधा भी देता है कि आप जब चाहें अपनी आरसी डाउनलोड कर सकें. यह सिस्टम पारदर्शी है और भ्रष्टाचार की गुंजाइश को खत्म करता है.

ऐसे ऑनलाइन पाएं आरसी

  • अपनी डिजिटल आरसी पाने के लिए आपको mParivahan ऐप और parivahan.gov.in पोर्टल पर जाना होगा.
  • मेन्यू में जाकर ‘RC Download’ या ‘Vehicle Related Services’ के विकल्प को चुनें.
    अब अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
  • अपनी गाड़ी के चेसिस नंबर (Chassis Number) के आखिरी 5 अंक भरें.
  • इसके बाद आपके उस मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जो आरटीओ में रजिस्टर्ड है.
  • ओटीपी दर्ज करते ही आपकी आरसी की डिजिटल कॉपी स्क्रीन पर दिखेगी.

क्या यह डिजिटल आरसी हर जगह चलेगी?

यह एक बड़ा सवाल है जो अक्सर लोगों के मन में आता है. इसका जवाब है, हां! भारत सरकार के नियमों के मुताबिक, डिजिटल दस्तावेज (जैसे डिजिलॉकर या एम-परिवहन ऐप में मौजूद कॉपी) ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पूरी तरह मान्य हैं. आप इसे पुलिस को दिखा सकते हैं. हालांकि, किसी बड़ी कागजी कार्रवाई या गाड़ी बेचने के वक्त इसकी एक प्रिंटेड कॉपी अपने पास रखना हमेशा एक सुरक्षित विकल्प होता है.

मोबाइल नंबर रखें अपडेट

इस पूरी प्रक्रिया में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी आपका मोबाइल नंबर है. अगर आपकी गाड़ी लेते वक्त आपने जो नंबर दिया था वह अब बंद हो चुका है, तो ओटीपी नहीं आएगा और आप आरसी डाउनलोड नहीं कर पाएंगे. ऐसी स्थिति में आपको पहले पोर्टल पर जाकर अपना मोबाइल नंबर अपडेट करना होगा.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։