Ավտո նորություններ

Tata Tiago vs Renault Kwid: ₹5 लाख के बजट में किस हैचबैक को खरीदना सही? जानिए

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 9, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

इंडियन ऑटो मार्केट में एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट हमेशा से कंपीटीटिव और हाई डिमांड में रहा है. हालांकि, Tata Punch और Hyundai Exter जैसी सस्ती माइक्रो SUV आने के बाद पिछले कुछ सालों में हैचबैक की मांग घटी है. इस सेगमेंट में फिलहाल Renault Kwid और Tata Tiago दो कंपीटर्स हैं. रेनो ने क्विड को हाल ही में अपडेट किया है. वहीं, Tiago भी कुछ महीने पहले ही नए अवतार में आई है.

Kwid में नए वेरिएंट्स (Evolution और Climber) और Tiago को फेसलिफ्ट, बेहतर फीचर्स और सेफ्टी के साथ उतारा गया है. Kwid की शुरुआती कीमत लगभग ₹4.53 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जबकि Tiago को ₹4.70 लाख (एक्स शोरूम) देकर खरीदा जा सकता है. आइए जानते हैं कि इन दोनों में किस हैचबैक को चुनना ज्यादा फायदे का सौदा होगा?

डिजाइन और डायमेंशन

Renault Kwid का डिज़ाइन SUV-स्टाइल का है. बॉक्सी शेप, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस (184 mm), रूफ रेल्स और क्लैडिंग के साथ ये प्रीमियम लगती है. 2026 अपडेट में नया लोगो, व्हील कवर्स और LED DRLs मिले हैं. लंबाई 3731 mm, चौड़ाई 1579 mm है. ये शहर की गलियों और खराब सड़कों के लिए परफेक्ट है.

Tata Tiago का लुक ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम है. 2026 फेसलिफ्ट में स्लिम LED हेडलैंप्स, नया बंपर और 14-15 इंच व्हील्स हैं. इसकी लंबाई 3813 mm, चौड़ाई 1677 mm और ऊंचाई 1535 mm है. ये फैमिली यूज के लिए ज्यादा प्रैक्टिकल और स्टेबल लगती है. Tiago का डिज़ाइन Kwid से ज्यादा परिपक्व है.

केबिन और कम्फर्ट

Kwid का केबिन फंक्शनल है. 8-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर और अच्छी सीटिंग. स्पेस ठीक है, लेकिन रियर सीट पर तीन एडल्ट्स के लिए थोड़ी टाइट लग सकती है. बूट स्पेस 279 लीटर का है. Tiago का इंटीरियर अपडेटेड और प्रीमियम फील देता है. इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन (टॉप वेरिएंट्स में), डिजिटल डिस्प्ले, ऑटो AC और बेहतर मैटेरियल हैं. हेडरूम और लेगरूम बेहतर हैं, लेकिन बूट 242 लीटर का है. Tiago फैमिली के लिए ज्यादा कम्फर्टेबल है.

फीचर्स और सेफ्टी

Kwid में 8-इंच स्क्रीन, Android Auto/Apple CarPlay, कीलेस एंट्री, रियर कैमरा, पावर विंडोज और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स मिलते हैं. Climber वेरिएंट में ज्यादा स्टाइलिश फीचर्स हैं. Tiago सेफ्टी में आगे है. इसे वायरलेस कनेक्टिविटी, 360° कैमरा, क्रूज कंट्रोल, कूल्ड ग्लवबॉक्स, पैडल शिफ्टर्स (AMT) और कनेक्टेड कार टेक. Tiago ज्यादा फीचर-रिच है.

सेफ्टी को लेकर दोनों में बड़ा अंतर है. Kwid की Global NCAP रेटिंग 1-स्टार है (पुरानी टेस्टिंग) है. हालांकि, अब 6 एयरबैग्स (टॉप में), ESC, TPMS और ABS मिलते हैं. Tiago को 4-स्टार Global NCAP रेटिंग मिली है. इसे 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड (कई वेरिएंट्स में), 360° कैमरा, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल और बेहतर बॉडी स्ट्रक्चर मिलता है. फैमिली के लिए Tiago ज्यादा सुरक्षित मानी जा सकती है.

इंजन और माइलेज

Renault Kwid में 999 cc क्षमता वाला 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन (67-69 bhp, 91-92.5 Nm) है. ये 5-स्पीड MT/AMT के साथ आती है. इसका ARAI माइलेज 22.3 kmpl है. शहर में आसान, लेकिन हाईवे पर कमजोर लग सकती है. CNG किट ऑप्शन भी उपलब्ध है. Tata Tiago में 1199 cc का 3-सिलिंडर (85 bhp, 113 Nm पेट्रोल; CNG में कम) इंजन है, जो MT/AMT के साथ आता है. इसका क्लेम्ड माइलेज 19 kmpl (पेट्रोल) और CNG में 26-28 km/kg तक है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։