Ավտո նորություններ

Revolt RVX लॉन्च! 160 KM रेंज, फास्ट चार्जिंग और दमदार फीचर्स के साथ इतनी है कीमत

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 2, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Revolt Motors ने अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Revolt RVX को भारत में लॉन्च कर दिया है. ये बाइक शार्क बॉडी से इंस्पायर्ड आकर्षक डिजाइन, बेहतरीन परफॉर्मेंस और प्रैक्टिकल फीचर्स के साथ आई है. कंपनी ने इसे ₹1.29 लाख (एक्स-शोरूम) पर पेश किया है. अगर आप इसे दिल्ली में खरीदते हैं, तो सभी छूट और सब्सिडी को मिलाकर इसकी कीमत ₹10 लाख से भी कम हो जाएगी.

बुकिंग्स शुरू हो चुकी हैं और जुलाई 2026 के अंत से डिलीवरी शुरू होने वाली है. RVX कंपनी की मौजूदा लाइनअप RV1, RV BlazeX और RV400 जैसी मॉडल्स के साथ जुड़ गई है. ये मोटरसाइकिल उन यूथ राइडर्स के लिए आकर्षक विकल्प है जो परफॉर्मेंस, स्टाइल और कम रनिंग कॉस्ट चाहते हैं. आइए इसकी डिजाइन से लेकर बैटरी और रेंज डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन और फीचर्स

Revolt RVX का डिज़ाइन शार्क की बॉडी से इंस्पायर्ड है, जो इसे आक्रामक और स्पोर्टी लुक देता है. इसमें कार्बन फाइबर पैनल्स का इस्तेमाल किया गया है. लंबी सीट कम्फर्टेबल राइडिंग के लिए डिज़ाइन की गई है. इसे तीन आकर्षक कलर ऑप्शन- इलेक्ट्रिक ब्लू, पर्ल ब्लैक और एकलिप्स व्हाइट में खरीदा जा सकता है. LED हेडलाइट और टेललाइट मॉडर्न लुक के साथ बेहतर विजिबिलिटी देते हैं.

RVX कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस है. इसमें इंस्टैंट बूस्ट मोड, हिल होल्ड कंट्रोल, वाक असिस्ट और रिवर्स मोड शामिल हैं. फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और चार अलग-अलग साउंड्स वाला साउंड बॉक्स राइडिंग एक्सपीरिएंस को रोमांचक बनाते हैं. 15 डिग्री की ग्रेडेबिलिटी (सोलो) और पिलियन के साथ 11 डिग्री की क्षमता इसे शहर और हल्की ऑफ-रोड राइडिंग के लिए उपयुक्त बनाती है.

स्पेसिफिकेशन्स डिटेल पर नज़र डालिए-

  • सस्पेंशन: फ्रंट में USD फोर्क और रियर में मोनोशॉक
  • ब्रेक्स: फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक्स
  • टॉप स्पीड: 90 किमी प्रति घंटा
  • वारंटी: स्टैंडर्ड 3 साल/ 50,000 किमी, एक्सटेंडेड 8 साल/80,000 किमी

बैटरी, मोटर और रेंज

RVX में 3.25 kWh पोर्टेबल बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी दावा करती है कि एक चार्ज पर 160 किमी तक की रेंज मिलेगी. स्टैंडर्ड चार्जर से 0-80 परसेंट चार्जिंग में 3.3 घंटे लगते हैं, जबकि फास्ट चार्जर से ये मात्र 80 मिनट में चार्ज हो सकती है. मोटर इलेक्ट्रिक है, जो स्मूद परफॉर्मेंस और इंस्टेंट टॉर्क प्रदान करती है. पोर्टेबल बैटरी आसानी से निकालकर घर या ऑफिस में चार्ज करने की सुविधा देती है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल को और आसान बनाती है.

कुल मिलाकर Revolt RVX स्टाइल, परफॉर्मेंस और वैल्यू फॉर मनी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन लेकर आई है. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में ये एक मजबूत एंट्री साबित हो सकती है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։