Տեխնիկական նորություններ

इस देश में रोबोट हो गया गिरफ्तार, जुर्म ऐसा किया कि जानकर सहम जाएंगे आप

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 18, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aa0a00e2e5c09d5ce01ccd923a7f707617738029627931164 original.png
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Robot Arrested: चीन में एक रोबोट को ‘गिरफ्तार’ किया गया है. जी हां, सही पढ़ा आपने. कई देशों में रोबोट अभी तक लैब से निकलकर रियल लाइफ में नहीं आए हैं, लेकिन चीन में रोबोट सड़कों पर उतर आए हैं और अब एक रोबोट को तो गिरफ्तार भी कर लिया गया है. इस रोबोट ने सड़क किनारे खड़ी एक बुजुर्ग महिला के साथ बदतमीजी की थी, जिससे महिला गुस्सा हो गई. आखिर में पुलिस को आकर दखल देना पड़ा. 

क्या है मामला?

यह मामला Unitree G1 रोबोट से जुड़ा है. इसे एक एजुकेशन सेंटर का प्रमोशन करने के लिए सड़कों पर उतारा गया है. रास्ता ढूंढने के लिए इस रोबोट में एडवांस सेंसर और कैमरे लगे हुए हैं. मामला तब शुरू हुआ, जब मकाऊ शहर में यह रोबोट सड़क किनारे खड़ी 70 वर्षीय महिला के पास जाकर खड़ा हो गया. महिला अपने फोन में खोई हुई थी और अचानक से रोबोट को अपने पास देखकर डर गई और उसने रोबोट पर चिल्लाना शुरू कर दिया. कुछ ही देर में पुलिस वहां पहुंच गई और रोबोट को अपने साथ ले गई. महिला को इस घटना में चोट नहीं आई, लेकिन एहतियाती तौर पर उसे भी अस्पताल ले जाया गया है.

महिला के पास क्यों रुक गया था रोबोट?

कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यह रोबोट अपने रास्ते से महिला के हटने का इंतजार कर रहा था. जब महिला रास्ते से नहीं हटी तो रोबोट एक जगह खड़ा हो गया था, जिससे महिला डर गई. बाद में पुलिस रोबोट को ‘अरेस्ट’ कर अपने साथ ले गई. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. थोड़ी देर बाद ही पुलिस ने रोबोट को छोड़ दिया और उसके मालिक को सावधानी से इसका यूज करने की सलाह दी है.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कई लोग ने इस घटना को फनी करार दिया है तो कुछ ने रोबोट के यूज को लेकर नियमों पर चिंता जताई है. बता दें कि रोबोटिक्स के मामले में चीन काफी एडवांस हैं और यहां ट्रैफिक मैनेज करने समेत कई कामों में रोबोट यूज किए जा रहे हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։