Ավտո նորություններ

Royal Enfield Hunter 350: देश की सबसे सस्ती 350cc बाइक | कीमत, फीचर्स और माइलेज डिटेल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 25, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Royal Enfield Hunter देश की सबसे सस्ती 350 सीसी बाइक है. 2022 में लॉन्च हुई यह मोटरसाइकिल मौजूदा समय में भी तमाम ग्राहकों को लुभा रही है. रेट्रो-मेट्रो स्टाइल, हल्का वजन और शानदार परफॉर्मेंस इसे शहर की सड़कों का राजा बनाती है. चाहे दफ्तर जाना हो या वीकेंड की लॉन्ग राइड, हंटर 350 हर मौके पर कमाल करती है. इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन, कम सीट हाइट और एजाइल हैंडलिंग नए राइडर्स के लिए बेस्ट है.

रॉयल एनफील्ड की J-सीरीज इंजन वाली ये बाइक बजट में प्रीमियम फील देती है. अगर आप सबसे सस्ती 350 CC बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो Hunter 350 सबसे बेस्ट ऑप्शन है. कंपनी इसे मात्र ₹1.37 लाख से शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचती है, जो टॉप वेरिएंट के लिए ₹1.67 तक जाता है. आइए, इसकी डिजाइन, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, इंजन और परफॉरमेंस डिटेल पर नजर डालते हैं.

डिजाइन और फीचर्स

हंटर 350 का डिजाइन यूथ और एनर्जेटिक है. छोटा व्हीलबेस (1370 mm), 17-इंच अलॉय व्हील्स (बेस में स्पोक) और ट्यूबलेस टायर इसे फ्लिकेबल बनाते हैं. रेट्रो राउंड हेडलैंप, टीयरड्रॉप टैंक, सिंगल पीस सीट और फ्लैट हैंडलबार क्लासिक लुक देते हैं. मेट्रो वेरिएंट में डुअल टोन कलर्स (टोक्यो ब्लैक, लंदन रेड, रेबेल ब्लू) और रियो व्हाइट, डैपर ग्रे जैसे ऑप्शन्स हैं. 790 mm सीट हाइट और 181 kg वजन इसे आसानी से हैंडल करने लायक बनाता है. नया सस्पेंशन और सीट कुशनिंग लंबी राइड्स में कम्फर्ट देता है.

फीचर्स की बात करें, तो इसे फुल LED हेडलाइट, डिजी-एनालॉग क्लस्टर, ट्रिपर पॉड नेविगेशन, टाइप-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट के साथ खरीदा जा सकता है. वहीं, बेस वेरिएंट में डिजिटल डिस्प्ले और USB ही मिलता है. स्लिप-असिस्ट क्लच गियर शिफ्ट आसान बनाता है. डुअल चैनल ABS (टॉप में), हैजर्ड लाइट, साइड स्टैंड कट-ऑफ, नई सस्पेंशन और 160 mm ग्राउंड क्लियरेंस स्पीड ब्रेकर पर बेहतर परफॉर्म करते हैं.

स्पेसिफिकेशन

इसका कर्ब वेट 181 kg, फ्यूल टैंक 13 लीटर, व्हीलबेस 1370 mm, ग्राउंड क्लियरेंस 160 mm और सीट हाइट 790 mm है. फ्रंट सस्पेंशन 41mm टेलीस्कोपिक फोर्क्स, रियर ट्विन शॉक एब्जॉर्बर्स (6-स्टेप एडजस्टेबल) है. ब्रेक्स की बात करें, तो फ्रंट 300 mm डिस्क, रियर 270 mm डिस्क (टॉप में) और बेस में ड्रम है. फ्रंट में 110/70-17 और रियर में 140/70-17 (ट्यूबलेस) टायर हैं. टॉप स्पीड 114-130 kmph है.

इंजन और माइलेज

इसे जे सीरीज वाला 349 cc सिंगल सिलिंडर, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 20.2 BHP पावर और 27 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम है. 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ इसे स्लिप-असिस्ट क्लच मिलता है. EFI फ्यूल सिस्टम, स्मूथ पावर डिलीवरी देता है. इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज 35 KMP के आस-पास है. कुल मिलाकर हंटर 350 को स्टाइल, परफॉर्मेंस और वैल्यू फॉर मनी के बेस्ट पैकेज के रूप में देखा जा सकता है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։