Ավտո նորություններ

Royal Enfield Meteor 350 का जलवा! दनादन हो रही सेल, 6 लाख ग्राहकों तक पहुंची

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 10, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Royal Enfield Meteor 350 2026 03 084dc83d49d8f56a394bdfdd6f1b891c 1200x630.jpg
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Royal Enfield इंडियन मार्केट में अपनी क्लासिक और रेट्रो स्टाइल बाइक के लिए जानी जाती है. कंपनी की पॉपुलर क्रूजर बाइक Meteor 350 ने लॉन्च के सिर्फ पांच साल से थोड़े अधिक समय में ग्लोबल स्तर पर 6 लाख यूनिट्स की बिक्री का बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है. कंपनी इसे मात्र ₹1,91,233 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचती है.

मीटियोर 350 को नवंबर 2020 में लॉन्च किया गया था और ये रॉयल एनफील्ड के नए J-प्लेटफॉर्म पर पहली बाइक थी. मात्र 5 साल 3 महीने में ये आंकड़ा हासिल करना न सिर्फ कंपनी की मजबूत मार्केटिंग और प्रोडक्ट क्वालिटी को दिखाता है, बल्कि भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूजर बाइक्स की बढ़ती मांग को भी दिखाता है.

इंजन और स्पेसिफिकेशन

मीटियर 350 को खासतौर पर उन राइडर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो आरामदायक राइडिंग, स्टाइल और विश्वसनीयता चाहते हैं. इसका 349cc एयर-ऑयल कूल्ड सिंगल-सिलिंडर इंजन 20.2 बीएचपी की पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क देता है.

5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ ये बाइक शहर की ट्रैफिक से लेकर हाईवे पर लंबी यात्राओं के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. माइलेज भी शानदार है. ये औसतन 35-40 किमी/लीटर की फ्यूल एफिशियंसी देने में सक्षम है. कम सीट हाइट (765mm), रिलैक्स्ड राइडिंग पोस्चर और अच्छा व्हीलबेस इसे शुरुआती राइडर्स के लिए भी आसान बनाता है.

वेरिएंट ऑप्शन और फीचर्स

बाइक चार मुख्य वेरिएंट- Fireball, Stellar, Aurora और Supernova में उपलब्ध है. हर वेरिएंट में यूनिक कलर ऑप्शन और ग्राफिक्स दिए गए हैं. फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम, फुल एलईडी लाइटिंग, यूएसबी-सी चार्जिंग पोर्ट, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और डुअल-चैनल एबीएस जैसी मॉडर्न टेक्नोलॉजी शामिल हैं. ऑप्शनल सैडलबैग्स और टूरिंग किट के साथ ये लंबी टूरिंग के लिए भी तैयार हो जाती है

विदेशी बाजारो में भी दबदबा

इस बाइक की सफलता का राज इसका परफेक्ट बैलेंस है. रॉयल एनफील्ड की क्लासिक अपील को बनाए रखते हुए इसमें मॉडर्न रिफाइनमेंट जोड़ा गया है. इंजन वाइब्रेशन कम है, राइड कंफर्टेबल है और मेंटेनेंस आसान है. आज ये भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली क्रूजर बाइक है और 60 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट की जाती है. युवा राइडर्स, फैमिली यूजर्स और टूरिंग एन्थ्यूजियास्ट्स इसे खास पसंद करते हैं.

कंपनी ने क्या कहा?

रॉयल एनफील्ड ने इसे समय-समय पर अपडेट्स दिए हैं. नए कलर्स, स्पेशल एडिशन और एक्सेसरीज के साथ इसे बेचा जाता है. कोविड के बाद रिकवर हो रही अर्थव्यवस्था और GST बेनिफिट्स ने भी बिक्री को बूस्ट दिया है. कंपनी के ग्लोबल सेल्स हेड ने कहा कि मीटियर 350 हमारे ग्राहकों के विश्वास का प्रतीक है. ये सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल है. हम आगे और भी बेहतर प्रोडक्ट्स लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։