Ավտո նորություններ

Skoda Kylaq Sportline: ₹11.32 लाख में लॉन्च हुआ नया स्पोर्टी वेरिएंट, ऑल ब्लैक लुक के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 21, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Skoda Kylaq Auto India ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी Kylaq में नया स्पोर्टलाइन वेरिएंट पेश कर दिया है. ये वेरिएंट 11.32 लाख रुपये (मैनुअल) और 12.32 लाख रुपये (ऑटोमैटिक) एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है. सिग्नेचर प्लस और प्रेस्टीज के बीच जगह बनाने वाला ये ट्रिम मुख्य रूप से स्पोर्टियर लुक और कुछ अतिरिक्त फीचर्स पर फोकस करता है.

मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है. काइलैक रेंज अब सात वेरिएंट्स तक पहुंच गई हैय क्लासिक से लेकर प्रेस्टीज प्लस तक. त्योहारों के सीजन से पहले आया ये अपडेट उन खरीदारों के लिए है, जो थोड़ा अलग और आक्रामक स्टाइल चाहते हैं बिना टॉप ट्रिम की कीमत चुकाए. ब्लैक थीम वाला ये वेरिएंट काइलैक को सेगमेंट में और ज्यादा आकर्षक बनाएगा. आइए इसकी डिज़ाइन से लेकर इंजन और परफॉर्मेंस तक की डिटेल के बारे में जानते हैं.

डिज़ाइन डिटेल

काइलैक स्पोर्टलाइन पूरी तरह ब्लैक ट्रीटमेंट के साथ नज़र आता है. डीप ब्लैक ओआरवीएम, ग्लॉसी ब्लैक फ्रंट और रियर डिफ्यूजर, ड्यूल-टोन फ्लोटिंग ब्लैक रूफ, 17-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स और रियर में ब्लैक स्कोडा ब्रांडिंग इसे बेहतर बनाती हैं. स्पोर्टलाइन बैज, रियर स्पॉइलर और सी-पिलर पर ग्राफिक भी दिए गए हैं. एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स से लुक और निखरता है. ऑप्शनल एक्सेसरीज पैक से और कस्टमाइजेशन संभव है.

केबिन और कम्फर्ट

केबिन में भी डार्क थीम अपनाई गई है. रूफ, डैशबोर्ड और डोर ट्रिम्स ब्लैक फिनिश में हैं. लेदरट सीट्स पर स्पोर्टलाइन ब्रांडिंग और कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग है. एल्युमीनियम पेडल्स और एंबिएंट लाइटिंग स्पोर्टी फील बढ़ाते हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, क्लाइमाट्रॉनिक ऑटोमैटिक एसी, 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और 8-इंच वर्चुअल कॉकपिट जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं. ये सुविधाएं ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बनाती हैं. काइलैक स्पोर्टलाइन में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं. ये 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग के साथ आती है. एक्टिव और पैसिव सेफ्टी सिस्टम पूरी रेंज की तरह ही बरकरार हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 1.0-लीटर टीएसआई टर्बो-पेट्रोल इंजन 115 एचपी और 178 एनएम टॉर्क पैदा करता है. ये 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है. परफॉर्मेंस बाकी काइलैक वेरिएंट्स जैसी ही रहेगी. ये शहर और हाईवे दोनों के लिए ही संतुलित SUV है. कुल मिलाकर काइलैक स्पोर्टलाइन उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो स्टाइल और फीचर्स दोनों को कॉमबिनेशन कम पैसों में चाहते हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։