Ավտո նորություններ

Skoda Sales May 2026: Kylaq बनी नंबर-1, Kushaq की बिक्री 103% बढ़ी, Slavia-Kodiaq फिसली

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 12, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Skoda India को मई 2026 में कुल 5,760 नए ग्राहक मिले, लेकिन कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 15% घट गई. दिलचस्प बात यह रही कि Kylaq सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी, जबकि Kushaq ने 103% की शानदार ग्रोथ दर्ज कर सबको चौंका दिया. दूसरी ओर Slavia और Kodiaq की मांग कमजोर रही. आखिर किन मॉडलों ने कंपनी को संभाला और कौन पीछे रह गया? जानिए पूरी मॉडल-वाइज सेल्स रिपोर्ट.

ख़बरें फटाफट

19 KM माइलेज, सनरूफ...कीमत ₹7.59 लाख! इस सस्ती SUV को दनादन खरीद रही जनताZoom

Skoda Kylaq कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही.

Skoda इंडियन मार्केट में लगातार स्ट्रगल करती हुई नज़र आ रही है. हालांकि, कंपनी के कुछ एक मॉडल हैं, जो इसे फिलहाल इंडियन मार्केट में बनाए हुए हैं. पिछले महीने की सेल में भी यही देखने को मिला. स्कोडा ने मई 2026 में कुल 5,760 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में बिकी इसकी कुल 6,740 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 15 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो Skoda Kylaq कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. इसके अलावा Skoda Kushaq की सेल में धमाकेदार 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, Slavia और Kodiaq की मांग घटी है. आइए, कंपनी की मॉडल वाइज़ सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Skoda Kylaq

जैसा कि आपको बताया, सेल के मामले में पहले नंबर पर काइलैक है. पिछले महीने इसकी कुल 3,443 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में बिकी इसकी कुल 4,949 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 30 प्रतिशत की ठीक-ठाक गिरावट को दर्शाता है.

इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹7.59 लाख से शुरू होकर ₹12.99 लाख तक जाती है. ये आकर्षक मॉडर्न डिज़ाइन, प्रीमियम इंटीरियर, 10-इंच टचस्क्रीन, सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसी फीचर्स से लैस है. 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ 6 एयरबैग्स उपलब्ध हैं. 1.0 लीटर TSI पेट्रोल इंजन 114 bhp देता है, जो मैनुअल में 19.68 kmpl और ऑटोमैटिक में 19.05 kmpl माइलेज देता है.

Skoda Kushaq

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर स्कोडा कुशाक है. पिछले महीने इसको कुल 1,310 नए ग्राहक मिले है. ये आंकड़ा मई 2025 में बिकी इसकी कुल 644 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 103 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Skoda Slavia

सेल में तीसने नंबर पर स्कोडा स्लाविया है. मई 2026 में इसकी कुल 861 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में बेची गई इसकी कुल 937 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 8 प्रतिसत की गिरावट को दर्शाता है.

Skoda Kodiaq

लिस्ट में चौथे और आखिरी स्थान पर स्कोडा कोडियक है. पिछले महीने इस SUV को मात्र 146 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा मई 2025 में बिकी इसकी कुल 208 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 30 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है. इसके अलावा Skoda Superb और Skoda Octavia को एक भी ग्राहक नहीं मिला.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։