Տեխնիկական նորություններ

Smartphone पानी में डूबते ही भूलकर भी न करें ये गलती, नहीं तो हमेशा के लिए हो सकता है बंद

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 16, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

  • पूरी तरह सूखने तक 24-48 घंटे तक चार्ज न करें।

Smartphone Tips: अगर आपका स्मार्टफोन गलती से पानी में गिर जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसे समय में शुरुआती कुछ मिनटों में उठाए गए कदम यह तय कर सकते हैं कि आपका फोन सुरक्षित बचेगा या फिर महंगे रिपेयर की नौबत आ जाएगी. सही तरीके अपनाकर आप फोन को स्थायी नुकसान से बचा सकते हैं.

स्मार्टफोन पानी में गिर जाए तो सबसे पहले क्या करें?

आजकल कई स्मार्टफोन वाटर-रेसिस्टेंट फीचर्स के साथ आते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे पूरी तरह वॉटरप्रूफ हैं. लंबे समय तक पानी में रहने या फोन में किसी तरह की दरार होने पर पानी अंदर पहुंच सकता है. खासकर खारे पानी, साबुन वाले पानी या मीठे पेय पदार्थों में गिरने पर नुकसान का खतरा और बढ़ जाता है. यदि आपका फोन पानी में गिर गया है तो तुरंत ये कदम उठाएं.

  • सबसे पहले फोन को पानी से बाहर निकालें.
  • अगर फोन चालू है तो तुरंत स्विच ऑफ कर दें.
  • फोन कवर, चार्जर, ईयरफोन और सिम ट्रे जैसी सभी एक्सेसरीज हटा दें.
  • मुलायम कपड़े या टिश्यू से फोन की बाहरी सतह को धीरे-धीरे सुखाएं.
  • चार्जिंग पोर्ट को नीचे की ओर रखें ताकि अंदर फंसा पानी बाहर निकल सके.

यदि फोन में रिमूवेबल बैटरी है तो उसे भी निकाल दें. हालांकि ज्यादातर आधुनिक फोन में यह सुविधा नहीं होती.

चार्ज करने की जल्दबाजी न करें

फोन को पानी से निकालने के बाद कई लोग तुरंत यह जांचने की कोशिश करते हैं कि वह काम कर रहा है या नहीं. लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि गीले फोन को चार्ज करना सबसे बड़ी गलतियों में से एक है. इससे शॉर्ट सर्किट हो सकता है और फोन के अंदरूनी पार्ट्स खराब हो सकते हैं.

फोन को किसी सूखी और हवादार जगह पर कई घंटों तक रखें और पूरी तरह सूखने के बाद ही चार्ज करने की कोशिश करें.

पानी में गिरने के बाद ये गलतियां बिल्कुल न करें

अक्सर लोग घबराहट में कुछ ऐसे उपाय कर बैठते हैं जो फोन को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं.

इन गलतियों से बचें

फोन को चावल में न दबाएं

लंबे समय से यह सलाह दी जाती रही है कि गीले फोन को चावल में रख दें, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि इससे अंदर की नमी पूरी तरह नहीं निकलती. उल्टा चावल की धूल फोन के पोर्ट्स में फंस सकती है.

हेयर ड्रायर का इस्तेमाल न करें

गर्म हवा फोन के अंदर मौजूद पानी को और गहराई तक पहुंचा सकती है. साथ ही अत्यधिक गर्मी इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स को नुकसान पहुंचा सकती है.

फोन को जोर-जोर से न हिलाएं

ऐसा करने से पानी फोन के उन हिस्सों तक पहुंच सकता है जहां पहले वह नहीं पहुंचा था.

जल्दी चार्जिंग शुरू न करें

भले ही फोन ऑन हो जाए लेकिन पूरी तरह सूखने से पहले उसे चार्ज करना जोखिम भरा हो सकता है.

फोन दोबारा इस्तेमाल करने से पहले कितना इंतजार करें?

विशेषज्ञ आमतौर पर सलाह देते हैं कि फोन को कम से कम 24 से 48 घंटे तक सूखने दें. यह समय इस बात पर निर्भर करता है कि फोन कितना ज्यादा भीगा था.

यदि फोन की स्क्रीन झिलमिलाने लगे, स्पीकर की आवाज धीमी या खराब सुनाई दे, या चार्जिंग में समस्या आए तो किसी प्रोफेशनल सर्विस सेंटर से जांच कराना बेहतर होगा.

यह भी पढ़ें:

Smart Plug Vs Smart Switch: किसे खरीदने में है आपका फायदा, जानिए कौन बचाएगा आपका पैसा?

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։