Տեխնիկական նորություններ

यूट्यूब या इंस्टाग्राम? आपके फोन की कौन-सी ऐप्स करती हैं सबसे ज्यादा मोबाइल डेटा का यूज, यहां देखें पूरी लिस्ट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 7, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Social Media Apps Mobile Data Consumption
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Social Media Apps Mobile Data Consumption: अगर आपका फोन वाईफाई से कनेक्टेड नहीं है तो कुछ देर तक सोशल मीडिया स्क्रॉल करते ही 50 पर्सेंट मोबाइल डेटा कंज्यूम होने का मैसेज आ जाता है. कई बार हैरानी भी होती है कि इतना जल्दी डेटा कैसे कंज्यूम हो गया. दरअसल, सोशल मीडिया ऐप्स ज्यादा डेटा कंज्यूम करती हैं. ये लगातार रिफ्रेश होती रहती हैं, जिसके कारण इन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है. आज हम आपको बताएंगे कि कौन-सी ऐप्स ज्यादा डेटा कंज्यूम करती हैं.

YouTube

अगर आप कुछ देर तक YouTube शॉर्ट्स या वीडियो देखते रहते हैं तो मोबाइल डेटा लिमिट का मैसेज जल्दी ही आ जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर आप स्टैंडर्ड क्वालिटी वाले वीडियो भी देखते हैं तो यह ऐप एक घंटे के यूज में 3GB तक डेटा कंज्यूम कर सकती है. इस पर डेटा की खपत कम करने के लिए वीडियो क्वालिटी को कम पर सेट किया जा सकता है.

Facebook

यूट्यूब के लिए फेसबुक को भी काफी डेटा की जरूरत पड़ती है. अगर आप इसे मोबाइल पर यूज कर रहे हैं तो स्क्रॉलिंग में ही यह 50-100MB डेटा कंज्यूम कर लेती है. वहीं अगर आप रील सेक्शन में चले जाते हैं तो डेटा कंजप्शन बढ़कर 500MB-1GB तक जा सकती है.

Instagram 

इंस्टाग्राम को भी बाकी ऐप्स की तरह काफी डेटा की जरूरत पड़ती है. एक घंटे तक यूज करने पर यह ऐप 500MB से लेकर 1GB तक मोबाइल डेटा यूज कर लेती है. हाई क्वालिटी इमेज और वीडियो के मामले में यह खपत और बढ़ जाती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मोबाइल पहले कंटेट को प्री-लोड करता है, जिसमें काफी डेटा लगता है.

Pintrest

जब आप कोई डिजाइन, रेसिपी या फैशन ट्रेंड देखने के लिए पिंटरेस्ट ओपन करते हैं तो मोबाइल डेटा की खपत तेजी से बढ़ जाती है. इस पर इमेजेज की बड़ी लिस्ट और वीडियोज आदि के कारण कंटेट को प्री-लोड होने के लिए काफी डेटा की जरूरत पड़ती है. यह ऐप 5 मिनट में 85MB डेटा तक की खपत कर सकती है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։