Տեխնիկական նորություններ

एक घंटे में कितनी बिजली पैदा करता है Solar Panel? जानें क्या होता है पूरा प्रोसेस

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 3, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Solar Panel: महंगी बिजली के चलते आज लगभग सभी जगहों पर सोलर एनर्जी काफी तेजी से विकसित हो रही है. अब लोग अपने घरों में बिजली सप्लाई के लिए सोलर पैनलों का इस्तेमाल करने लगे हैं. बता दें कि सोलर एनर्जी पर्यावरण के भी अनूकूल है इसीलिए सरकार भी सोलर पैनल के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है. आज मार्केट में कई तरह के सोलर पैनल मौजूद हैं. लोग अपनी जरुरत के हिसाब से सोलर पैनल का चयन करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक घंटे में सोलर पैनल कितनी बिजली पैदा करता है. आइए जानते हैं विस्तार से.

कैसे सूरज की रौशनी से तैयार होती है बिजली

जानकारी के अनुसार, सोलर पैनल के अंदर सिलिकॉन से बनी फोटोवोल्टिक (Photovoltaic) सेल्स लगी होती हैं. अब जब सूरज की किरणें इन सेल्स पर पड़ती हैं तो उनमें मौजूद इलेक्ट्रॉन्स एक्टिव हो जाते हैं और उनका फ्लो शुरू हो जाता है. यही फ्लो डायरेक्ट करंट (DC) बिजली के रूप में निकलता है.

इसके बाद ये DC बिजली इनवर्टर में जाती है जहां इसे अल्टरनेटिंग करंट (AC) में बदला जाता है. यही AC बिजली घर के पंखे, टीवी, फ्रिज, एसी और अन्य डिवाइस को चलाने के काम आती है.

एक घंटे में कितनी बिजली होती है पैदा

दरअसल, सोलर पैनल द्वारा बनने वाली बिजली उसके Watt, सूरज की रौशनी और मौसम पर निर्भर करती है. उदाहरण के लिए बता दें कि अगर आपके पास 400 वॉट का सोलर पैनल है और उसे एक घंटे तक अच्छी और सीधी धूप मिलती है तो वह लगभग 0.4 यूनिट (0.4 kWh) बिजली पैदा कर सकता है.

इसी तरह 100W पैनल लगभग 0.1 यूनिट प्रति घंटा, 250W पैनल लगभग 0.25 यूनिट प्रति घंटा और 500W पैनल लगभग 0.5 यूनिट प्रति घंटा बिजली पैदा करने में सक्षम है. हालांकि, अगर सोलर पैनल सही तरीके से इंस्टॉल नहीं है, मौसल ठीक नहीं है या फिर किसी दूसरी वजह से भी बिजली पैदा करने की ताकत में बदलाव हो सकता है.

एक दिन में कितनी मिलती है बिजली

आपको बता दें कि देश में नॉर्मली रोजाना 4 से 6 घंटे की अच्छी धूप मिल जाती है. ऐसे में अगग आपके घर में 400W का एक पैनल लगा हुआ है तो वो पूरे दिन में लगभग 1.6 से 2.4 यूनिट तक बिजली बना सकता है. वहीं, अगर आपके घर में 3 किलोवॉट (3kW) का सोलर सिस्टम लगा है तो वह मौसम और धूप के अनुसार प्रतिदिन करीब 12 से 18 यूनिट तक बिजली पैदा कर सकता है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։