Ավտո նորություններ

Tata Altroz CNG AMT लॉन्च: कीमत, माइलेज, फीचर्स और सेफ्टी की पूरी डिटेल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 13, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Tata Motors ने हाल ही में प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज के CNG वेरिएंट में 5-स्पीड AMT (ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) विकल्प पेश किया है. ये भारत की पहली और एकमात्र प्रीमियम हैचबैक है, जो CNG पावरट्रेन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर करती है. Pure वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹8.69 लाख से शुरू होती है, जबकि टॉप Accomplished S वेरिएंट ₹10.77 लाख तक जाता है.

AMT विकल्प मैनुअल की तुलना में ₹50 हजार से ₹60 हजार महंगा है. उपलब्ध वेरिएंट में Pure, Pure S, Creative, Creative S और Accomplished S शामिल हैं. ये लॉन्च शहरों में CNG इंफ्रास्ट्रक्चर के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए उन खरीदारों के लिए आकर्षक है, जो सुविधाजनक ड्राइविंग चाहते हैं. ट्विन-सिलिंडर iCNG टेक्नोलॉजी के साथ 210 लीटर बूट स्पेस भी बरकरार है. आइए इसकी डिजाइन से लेकर इंजन और माइलेज डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिज़ाइन और इंटीरियर

Tata Altroz CNG AMT का डिजाइन आकर्षक और मॉडर्न है. इसमें स्पोर्टी फ्रंट ग्रिल, शार्प LED हेडलैंप्स, स्कल्प्टेड बॉडी लाइन्स और रूफलाइन मिलती है. 16-इंच अलॉय व्हील्स इसे प्रीमियम लुक देते हैं. फेसलिफ्ट अपडेट्स के साथ ये सेगमेंट में स्टाइलिश विकल्प बनी हुई है. केबिन प्रीमियम फील वाला है.

सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड, अच्छी क्वालिटी वाला मैटेरियल्स, स्पेसियस सीट्स और अच्छा लेग रूम मिलता है. 7-इंच या 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एम्बिएंट लाइटिंग और वायरलेस चार्जिंग जैसी सुविधाएं कम्फर्ट बढ़ाती हैं. ट्विन-सिलिंडर सेटअप के कारण बूट स्पेस 210 लीटर बना रहता है, जो CNG कार के हिसाब से काफी बेहतर है.

फीचर्स और सेफ्टी

अल्ट्रोज़ सीएनजी AMT में ढेर सारे फीचर्स हैं. 360-डिग्री कैमरा (टॉप वेरिएंट), ऑटो AC, क्रूज कंट्रोल, वॉयस कमांड, एंड्रॉइड ऑटो-एपल कारप्ले, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और पावर विंडोज शामिल हैं. AMT स्मूद शिफ्ट्स देता है, खासकर शहर की ट्रैफिक में ये बेहतर है. डायरेक्ट CNG स्टार्ट और स्मूथ परफॉर्मेंस डेली कम्यूट को आसान बनाता है.

सेफ्टी में टाटा का स्टैंडर्ड बेजोड़ है. 5-स्टार GNCAP रेटिंग के साथ 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, ESP, ABS के साथ EBD, ISOFIX, 360-डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. ALFA आर्किटेक्चर पर बनी बॉडी मजबूत स्ट्रक्चर प्रदान करती है. CNG सेफ्टी फीचर्स जैसे लीक डिटेक्शन और थर्मल प्रोटेक्शन भी हैं.

इंजन और माइलेज

ये 1.2-लीटर 3-सिलिंडर iCNG इंजन से लैस है. CNG मोड में 73.5 PS पावर और 103 Nm टॉर्क मिलता है, जबकि पेट्रोल मोड में 88 PS/115 Nm है. 5-स्पीड AMT के साथ शहर में आसान ड्राइविंग मिलती है. इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज लगभग 26-28 km/kg के आसपास है. ट्विन-सिलिंडर टेक्नोलॉजी परफॉर्मेंस और स्पेस दोनों मामलों में बेहतर है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։