Ավտո նորություններ

Tata Motors Sales May 2026: Punch बनी नंबर-1, Nexon और Sierra की शानदार बिक्री

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 10, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Tata Motors देश की सबसे पॉपुलर कार कंपनियों में से एक है. समय के साथ इनकी बिक्री भी लगातार बढ़ रही है. पिछले महीने की सेल में भी यही देखने को मिला. टाटा मोटर्स ने मई 2026 में कुल 59,090 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में बिकी इनकी कुल 41,557 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 42 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

सेल के मामले में पहले नंबर पर टाटा पंच रही. वहीं, Tata Nexon और Tata Sierra को भी जमकर ग्राहक मिले हैं. इसके अलावा, Tiago और Curvv जैसी गाड़ियों की मांग घटी है. आइए, कंपनी की मॉडल-वाइज़ सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Tata Punch

जैसा कि आपको बताया, पहले नंबर पर टाटा पंच है. मई 2026 में इसे कुल 20,208 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में बिकी इसकी कुल 13,133 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 54 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹5.59 लाख से शुरू होकर ₹10.60 लाख तक जाती है.

ये बोल्ड SUV डिजाइन, 193 mm ग्राउंड क्लियरेंस और प्रीमियम इंटीरियर के साथ आती है. इसमें 10.25 इंच टचस्क्रीन, सनरूफ और वायरलेस चार्जर शामिल हैं. फीचर्स में 360° कैमरा और iRA कनेक्टेड टेक हैं. सेफ्टी में 5-स्टार GNCAP रेटिंग और 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं. 1.2L पेट्रोल/टर्बो इंजन (72-120 PS) और CNG विकल्प के साथ माइलेज 18-20 kmpl (पेट्रोल) से 26 km/kg तक है.

Tata Nexon

सेल के मामले में दूसरे नंबर पर टाटा नेक्सॉन है. पिछले महीने इस SUV की कुल 19,100 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में बिकी इसकी कुल 13,096 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 46 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Tata Sierra

बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर टाटा सिएरा है. पिछले महीने इसकी कुल 6,606 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2026 में बिकी इसकी कुल 7,316 यूनिट के मुकाबले मासिक स्तर पर आई 710 यूनिट की मासिक कमी को दर्शाता है.

Tata Tiago

लिस्ट में चौथे नंबर पर टाटा टिआगो है. पिछले महीने इसकी कुल 4,178 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में बिकी इसकी कुल 6,407 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 35 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Tata Altroz

मामूली बढ़ोतरी की दम पर अल्ट्रॉज ने टॉप-5 की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसे 2,915 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में बिकी इसकी कुल 2,779 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Harrier की 2,815 यूनिट, Curvv की 1,680 यूनिट, Safari की 1,057 यूनिट और Tigor की मात्र 531 यूनिट बिकी हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։