Ավտո նորություններ

Tata Nexon On-Road Price & EMI Details: नई सिएरा खरीदने के लिए होना चाहिए इतना बजट, जानिए मासिक किस्त की डिटेल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 3, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Tata Nexon On-Road Price & EMI Details
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Tata Nexon पिछले कुछ समय से देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बनी हुई है. फरवरी 2026 में भी इस SUV ने नंबर-1 का ताज अपने पास रखा है. पिछले महीने इसको कुल 19,430 नए ग्राहक मिले हैं. कीमत की बात करें, तो कंपनी इसे मात्र ₹7.32 लाख की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचती है, जो टॉप वेरिएंट के लिए ₹14.15 लाख तक जाती हैं.

अगर आप आने वाले दिनों में नई टाटा नेक्सॉन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो हमारा ये आर्टिकल आपके काम का है. अपने इस लेख में हम इस देसी एसयूवी की ऑन रोड कीमत और EMI संबंधी डिटेल लेकर आए हैं. साथ ही इसके इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलेज डिटेल पर भी एक नजर डालेंगे.

ऑन रोड कीमत और EMI डिटेल

टाटा नेक्सॉन की ₹7,31,890 एक्स शोरूम कीमत पर 63,551 रुपये का RTO टैक्स और 40,204 रुपये के करीब इंश्योरेंस अमाउंट के साथ लगभग 500 रुपये तक का अतिरिक्त शुल्क देना होगा. इस तरह राजधानी दिल्ली में इस SUV की ऑन रोड कीमत 8,36,145 रुपये तक पहुंच जाएगी.

मान लेते हैं कि आप गाड़ी खरीदते समय 2 लाख रुपये का डाउन पेमेंट करते हैं. इस तरह बचे हुए 6,36,145 रुपये पर आपको कार लोन लेने होगा. अगर आपको CIBIL स्कोर अच्छी हुआ, तो ये लोन लगभग 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर आपको मिल जाएगा. इस तरह आप 13,516 रुपये की कुल 60 ईएमआई से कुल 5 सालों में ये लोन चुका सकेंगे.

कितना ब्याज देनो होगा

हमारे कैलकुलेशन के हिसाब से आप 6,36,145 रुपये के प्रिसंपल अमाउंट पर लोन लेंगे. इस तरह 10 प्रतिशत की दर से इसे कुल 60 EMI और 5 साल में अदा करते हुए 1,74,827 रुपये का ब्याज जाएगा. इंटरेस्ट और डाउन पेमेंट को जोड़ लिया जाए, तो 5 साल बाद गाड़ी की कीमत 10,10,972 रुपये हो जाएगी.

जरूरी सलाह: ऊपर बताई गई ऑन रोड कीमत और EMI डिटेल स्थान, डीलरशिप, RTO और इंश्योरेंस कंपनी बदलने पर कम-ज्यादा हो सकती है. इसके अलावा सही इंटरेस्ट रेट पर लोन पाने के लिए आपको क्रेडिट स्कोर अच्छी करना होगा. अगर आपके पास 2-3 लाख नकद और 40-50 हजार सैलरी वाली नौकरी है, तभी इसे इतनी EMI पर खरीदना उचित रहेगा.

इंटीरियर डिटेल

नेक्सॉन का केबिन मॉडर्न और प्रीमियम है. इसमें 10.25 इंच का हार्मन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, टच-बेस्ड HVAC कंट्रोल, एयर प्यूरीफायर, पैनोरमिक या वॉइस-असिस्टेड सनरूफ और JBL साउंड सिस्टम (टॉप वेरिएंट में) जैसे फीचर्स मिलते हैं. 382 लीटर बूट स्पेस के साथ स्पेस भी कम्फर्टेबल है.

फीचर्स और सेफ्टी

कंपनी इसे वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, 360° कैमरा, TPMS, पुश-बटन स्टार्ट, LED लाइटिंग और iRA कनेक्टेड टेक के साथ बेचती है. वहीं, सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, ESP, ABS के साथ EBD, 360° HD कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, ADAS (टॉप वेरिएंट में) और ISOFIX जैसे फीचर्स मिलते हैं. ग्लोबल NCAP और भारत NCAP दोनों ने ही इसे 5 स्टार दिए हैं.

इंजन और माइलेज

इसे 1.2L टर्बो पेट्रोल (120 PS, 170 Nm), 1.5L टर्बो डीजल (115 PS, 260 Nm) और CNG ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. ट्रांसमिशन विकल्प में मैनुअल, AMT और DCT शामिल है. इसका ARAI माइलेज पेट्रोल में 17-18 kmpl, डीजल में 23-24.08 kmpl तक और CNG में 24 km/kg तक है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։