Ավտո նորություններ

Tata Nexon vs Nissan Magnite: ₹10 लाख से सस्ती कौन सी SUV है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 17, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Tata Nexon vs Nissan Magnite: इंडियन कॉम्पैक्ट SUV मार्केट के अंदर टाटा नेक्सॉन और निसान मैग्नाइट दो काफी पॉपुलर ऑप्शन हैं. नेक्सॉन प्रीमियम फील, मजबूत सेफ्टी और मल्टीपल पावरट्रेन विकल्पों के लिए जानी जाती है, जबकि मैग्नाइट बजट-फ्रेंडली, स्टाइलिश डिजाइन और अच्छे फीचर्स के साथ वैल्यू फॉर मनी ऑफर करती है.

नेक्सॉन फैमिली और लंबी ड्राइव के लिए बेहतर है, वहीं मैग्नाइट शहर की ड्राइविंग और पहले खरीदने वालों के लिए आकर्षक है. दोनों में 6 एयरबैग्स मिलते हैं, लेकिन नेक्सॉन की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग इसे अलग करती है. कीमत में मैग्नाइट सस्ती है, जो इसे एंट्री-लेवल खरीदारों के लिए पसंदीदा बनाता है. आइए इसकी कीमत से लेकर इंजन और माइलेज डिटेल पर नज़र डालते हैं.

कीमत

निसान मैग्नाइट की एक्स-शोरूम कीमत ₹5.65 लाख से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट के लिए ₹10.96 लाख तक जाती है. वहीं टाटा नेक्सॉन ₹7.37 लाख से शुरू होकर ₹14.22 लाख तक जाती है. ऑन-रोड दिल्ली में मैग्नाइट लगभग ₹6.3-12.8 लाख और नेक्सॉन ₹8.4-17 लाख के आसपास है. मैग्नाइट बजट में बेहतर डील देती है. आइ

डिजाइन और इंटीरियर

नेक्सॉन का डिज़ाइन बोल्ड और मस्कुलर है. ये फ्लैट हूड, शार्प LED लाइट्स और मजबूत स्टांस के साथ आती है. ये प्रीमियम और टफ लगता है. मैग्नाइट ज्यादा स्पोर्टी और यूथ-ओरिएंटेड है. आकर्षक फ्रंट ग्रिल, कूप-लाइक रूफ और डुअल-टोन कलर्स के साथ आती है. नेक्सॉन का लुक ज्यादा बेहतर लग सकता है, जबकि मैग्नाइट मॉडर्न और स्टाइलिश है.

नेक्सॉन का केबिन ज्यादा प्रीमियम है. बेहतर मैटेरियल, स्पेसियस फील, अच्छी बिल्ड क्वालिटी और आरामदायक रियर सीट्स इसे खास बनाते हैं. 10.25 इंच टचस्क्रीन और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं. मैग्नाइट का इंटीरियर भी अच्छा है. इसे 9-इंच स्क्रीन, 360° कैमरा और एम्बियंट लाइटिंग के साथ खरीदा जा सकता है. नेक्सॉन फैमिली यूज के लिए बेहतर है.

फीचर्स और सेफ्टी

दोनों में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, क्रूज कंट्रोल, पावर्ड विंडोज और कीलेस एंट्री मिलते हैं. नेक्सॉन में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस, वेंटिलेटेड सीट्स, हेड-अप डिस्प्ले और बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम हैं. मैग्नाइट 360° कैमरा और टर्बो वेरिएंट में CVT के साथ फन-टू-ड्राइव है. फीचर्स में नेक्सॉन थोड़ा आगे निकल जाता है.

सेफ्टी नेक्सॉन का मजबूत पक्ष है. ये 5-स्टार भारत NCAP रेटिंग के साथ आती है. 6 एयरबैग्स, ESP, हिल होल्ड, 360° कैमरा स्टैंडर्ड मिलते हैं. मैग्नाइट में भी 6 एयरबैग्स और अच्छे सेफ्टी फीचर्स हैं. लंबी यात्रा और फैमिली के लिए नेक्सॉन ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है.

इंजन और माइलेज

नेक्सॉन में 1.2L टर्बो पेट्रोल (120 PS), 1.5L डीजल (115 PS) और CNG विकल्प हैं. इसका माइलेज पेट्रोल में 17 kmpl और डीजल में 24 kmpl के आसपास है. इंजन का परफॉर्मेंस और रिफाइनमेंट भी अच्छा है. दूसरी ओर, मैग्नाइट 1.0L NA (72 PS) और टर्बो (100 PS) पेट्रोल + CNG में उपलब्ध है. इसका माइलेज 19-20 kmpl के आसपास है.

हमारी सलाह: नेक्सॉन प्रीमियम, सुरक्षित और वर्सेटाइल है. जो खरीदार लंबे समय की वैल्यू चाहते हैं उनके लिए ये बेहतर हो सकती है. वहीं. मैग्नाइट बजट, स्टाइल और आसान ड्राइविंग के लिए बढ़िया है. कुल मिलाकर, ₹8-12 लाख रेंज में नेक्सॉन ज्यादा संतुलित मानी जा सकती है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։