Ավտո նորություններ

Tata Nexon vs Renault Kiger: 6-8 लाख खर्च करके किस SUV को खरीदना समझदारी? जान लीजिए

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 8, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

टाटा नेक्सॉन और रेनो काइगर दोनों ही भारतीय बाजार में सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट के पॉपुलर मॉडल हैं. ये कारें युवा खरीदारों, फैमिली यूजर्स और शहर-हाईवे दोनों के लिए उपयुक्त हैं. नेक्सॉन अपनी मजबूत बिल्ड, बेहतरीन सेफ्टी और पावरफुल इंजन के लिए जानी जाती है, जबकि काइगर बजट फ्रेंडली होने के साथ स्टाइलिश डिजाइन में आती है.

हाल ही में दोनों कारों को अपडेट किया गया है. एक ओर नई Nexon को ADAS मिला है. वहीं, Kiger Facelift को कई नए बदलावों के साथ पेश किया गया है. अगर आप 8-10 लाख के बजट में कोई SUV खरीदना चाहते हैं, तो इनमें से किसी एक को चुन सकते हैं. आइए, दोनों की कीमत-खासियत पर नजर डालते हैं.

Tata Nexon vs Renault Kiger: डिजाइन

टाटा नेक्सॉन का डिजाइन मस्कुलर और प्रीमियम लगता है. इसमें शार्प लाइन्स, LED DRLs, बड़े ग्रिल और कनेक्टेड LED टेललाइट्स हैं. ग्राउंड क्लीयरेंस 208 mm है, जो भारतीय सड़कों के लिए बढ़िया है. नेक्सॉन ज्यादा चौड़ी और लंबी दिखती है, जिससे रोड प्रेजेंस मजबूत है.

दूसरी ओर, रेनो काइगर का डिजाइन ज्यादा स्पोर्टी है. 2025 फेसलिफ्ट में नए LED हेडलैंप्स, फॉग लैंप्स, रीडिजाइन बंपर्स, नए अलॉय व्हील्स और C-पिलर ग्राफिक्स मिलते हैं. ग्राउंड क्लीयरेंस 205 mm है. काइगर थोड़ी कॉम्पैक्ट लगती है, लेकिन स्टाइलिश और फंकी है. नेक्सॉन डिजाइन में ज्यादा प्रीमियम फील देती है, जबकि काइगर ज्यादा फ्रेश और अट्रैक्टिव लगती है.

इंटीरियर डिटेल

नेक्सॉन का इंटीरियर प्रीमियम और स्पेसियस है. इसमें 10.25-इंच बड़ा टचस्क्रीन, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स, कूल्ड ग्लव बॉक्स और अच्छी क्वालिटी का मैटेरियल यूज किया गया है. केबिन वाइड और आरामदायक है, रियर सीट स्पेस भी बेहतर है.

काइगर का इंटीरियर फंक्शनल और मॉडर्न है. 8-इंच या 10.25-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, रियर AC वेंट्स, वायरलेस चार्जर और मल्टी-सेंस ड्राइविंग मोड्स जैसे फीचर्स हैं. स्पेस अच्छा है, लेकिन नेक्सॉन जितना वाइड नहीं है. दोनों में अच्छी बिल्ड क्वालिटी है, लेकिन नेक्सॉन ज्यादा लग्जरी फील देती है.

फीचर्स और सेफ्टी

नेक्सॉन में एडवांस्ड फीचर्स जैसे 360-डिग्री कैमरा, ADAS (एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट), वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एपल कारप्ले, क्रूज कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट्स और बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम है. काइगर में भी 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, 8-इंच टचस्क्रीन, स्मार्ट एक्सेस कार्ड और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स हैं.

सेफ्टी में नेक्सॉन बाजी मारती है. ग्लोबल NCAP में 5-स्टार रेटिंग मिली है, जिसमें 6 एयरबैग्स, ESP, हिल होल्ड, ट्रैक्शन कंट्रोल और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर है. ADAS जैसे फीचर्स टॉप वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं. काइगर में भी 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं. इसे ABS, EBD, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स और 21 सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.

इंजन और माइलेज

नेक्सॉन में तीन ऑप्शंस हैं- 1.2L टर्बो पेट्रोल (118-120 bhp, 170 Nm), 1.5L टर्बो डीजल (113-115 bhp, 260 Nm) और CNG है. ट्रांसमिशन में 5/6-स्पीड MT, AMT और DCA शामिल है. इसका अधिकतम क्लेम्ड माइलेज पेट्रोल में 17-21 kmpl और डीजल में 24.08 kmpl है.

वहीं, Renault Kiger में 1.0L नेचुरली एस्पिरेटेड (71-72 bhp, 96 Nm) और 1.0L टर्बो पेट्रोल (98-100 bhp, 152-160 Nm) इंजन हैं. ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड MT और CVT/AMT शामिल है. इसका क्लेम्ड माइलेज (ARAI) भी 18-20 kmpl के आसपास है.

किसे खरीदना बेहतर?

अगर आप सेफ्टी, पावर, स्पेस, माइलेज (खासकर डीजल) और प्रीमियम फील चाहते हैं तो टाटा नेक्सॉन बेहतर विकल्प है. वहीं, अगर बजट कम बजट में स्टाइलिश और फीचर पैक्ड कार चाहिए तो रेनो काइगर अच्छी चॉइस है. नेक्सॉन की शुरुआती कीमत ₹7.32 लाख है. वहीं, काइगर को 5.76 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։