Հեծանիվների գների թարմացում

Tata Sierra vs Renault Duster 2026: कीमत, फीचर्स और माइलेज में कौन SUV है बेस्ट?

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 18, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Tata Sierra vs New Renault Duster: मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में नई रेनो डस्टर और टाटा सिएरा एक-दूसरे को टक्कर देते हैं. डस्टर हाल ही में 2026 में लॉन्च हुई है, जबकि सिएरा 2025 के अंत में लॉन्च हुई और 2026 में इसकी डिलीवरी शुरू हुई है. दोनों कारें भारतीय बाजार में लोकप्रिय नाम हैं.

कीमत की बात करें, तो नई रेनो डस्टर का बेस वेरिएंट ₹10.49 लाख (एक्स शोरूम) में मिलेगा. वहीं, टॉप वेरिएंट ₹18.49 लाख तक जाता है. टाटा सिएरा की शुरुआत ₹11.49 लाख से होती है और टॉप वेरिएंट ₹21.29 लाख तक जाता है. डस्टर बेस लेवल पर ₹1 लाख सस्ती है, जबकि टॉप एंड में भी डस्टर अधिक किफायती लगती है. आइए अब इनकी डिजाइन से लेकर इंजन और माइलेज डिटेल पर नजर डालते हैं.

डिजाइन डिटेल

डस्टर का डिजाइन मॉडर्न और आक्रामक है. इसे LED हेडलैंप्स, मस्कुलर ग्रिल, 212 mm ग्राउंड क्लीयरेंस और रग्ड लुक के साथ पेश किया गया है. सिएरा क्लासिक सिएरा की याद दिलाती है, लेकिन मॉडर्न टच के साथ इसे पेश किया गया है. चौड़ी बॉडी, हाई स्टाइलिंग, लंबा व्हीलबेस (डस्टर से 73 mm ज्यादा) और ज्यादा चौड़ाई/ऊंचाई इसे अलग बनाती है. सिएरा ज्यादा प्रीमियम और स्पेशियस लगता है.

केबिन और कम्फर्ट

डस्टर में डुअल स्क्रीन (10.1-इंच इंफोटेनमेंट + 10.25-इंच ड्राइवर डिस्प्ले), पैनोरमिक सनरूफ, अच्छी क्वालिटी मैटेरियल और कनेक्टेड कार फीचर्स हैं. बूट स्पेस बड़ा (518-700 लीटर) है. सिएरा में लग्जरी फील, बेहतर रियर लेग रूम (लंबे व्हीलबेस से), प्रीमियम अपहोल्स्ट्री और स्पेसियस केबिन है. दोनों में अच्छा स्पेस है, लेकिन सिएरा रियर पैसेंजर्स के लिए बेहतर है.

फीचर्स और सेफ्टी

डस्टर और सिएरा दोनों में ADAS (17 फीचर्स जैसे लेन कीप असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज), 360° कैमरा, TPMS, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग बड़ा टचस्क्रीन, कनेक्टेड टेक और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम मिलता है. सेफ्टी के लिए दोनों में 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, ESC स्टैंडर्ड हैं. ADAS और मजबूत बिल्ड दोनों को बेहतर बनाते हैं.

नई रेनो डस्टर (साइड प्रोफाइल)

इंजन और माइलेज

डस्टर को फिलहाल दो इंजन ऑप्शन में बेचा जाएगा. पहला 1.0L टर्बो-पेट्रोल (100 PS) और दूसरा 1.3L टर्बो (163 PS/280 Nm) इंजन, इसके बाद दीवाली तक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट भी आ जाएगा. इसका माइलेज 15-20 KMPL के आसपास है. सिएरा को 1.5L NA पेट्रोल (105 PS), 1.5L टर्बो-पेट्रोल (160 PS) और 1.5L डीजल (116 PS) इंजन के साथ खरीदा जा सकता है. इसका माइलेज 16-20.5 kmpl तक है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։