Տեխնիկական նորություններ

Tech Tips: आपके आईफोन हॉटस्पॉट से कौन यूज कर रहा है डेटा? चुटकियों में ऐसे लगाएं पता

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 15, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • iOS 17.4 अपडेट से हॉटस्पॉट डेटा उपयोग की जानकारी आसान.
  • सेटिंग में पर्सनल हॉटस्पॉट में दिखेगा कनेक्टेड डिवाइस सूची.
  • 5GHz बैंड चुनकर हॉटस्पॉट की इंटरनेट स्पीड बढ़ाएं.

iPhone Hotspot Data: अगर आप अपने आईफोन से हॉटस्पॉट के जरिए डेटा शेयर करते हैं, लेकिन यह पता नहीं लगा पा रहे हैं कि इस डेटा को यूज कौन कर रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है. अब ऐप्पल ने यह पता करना आसान कर दिया है. iOS 26.4 अपडेट में ऐप्पल ने पर्सनल हॉटस्पॉट यूसेज को हिडन स्पॉट से एक सुविधाजनक लोकेशन पर ट्रांसफर कर दिया है. इसका फायदा यह हुआ है कि यूजर्स कुछ ही स्टेप्स को फॉलो कर यह पता लगा सकते हैं कि उनके आईफोन से हॉटस्पॉट कौन-सा डिवाइस यूज कर रहा है. इससे अनजान डिवाइस को ब्लॉक करना भी आसान हो गया है.

अपडेट के बाद बदल गया iPhone Hotspot Data का ‘एड्रेस’

ऐप्पल में पहले से यह पता करने का तरीका है कि आपका हॉटस्पॉट डेटा कौन यूज कर रहा है, लेकिन यह अभी तक सेलुलर सेटिंग में छिपा होता था, जिससे ज्यादातर लोगों को इसकी जानकारी नहीं मिल पाती थी. अब नई अपडेट के बाद यह पर्सनल हॉटस्पॉट मेनू में दिखने लगा है, जिससे इस पर नजर रखना आसान हो गया है. हालांकि, इसके लिए आपके आईफोन का अपडेटेड होना जरूरी है. iOS 26.4 अपडेट में यह बदलाव किया गया है. 

कैसे लगाएं iPhone Hotspot Data का पता?

सबसे पहले आईफोन में सेटिंग ओपन करें और पर्सनल हॉटस्पॉट पर टैप करें. यहां मैक्सिमाइज कंपेटिबिलिटी टॉगल के नीचे दिए गए डेटा यूसेज ऑप्शन पर टैप करें. यहां आपको आईफोन से कनेक्टेड सारे डिवाइसेस की लिस्ट दिख जाएगी. साथ ही यह भी पता चल जाएगा कि किस डिवाइस ने कितना डेटा कंज्यूम कर लिया है. इसमें आपको ऐप्पल डिवाइस नाम से दिख जाएंगे, वहीं एंड्रॉयड और विंडोज पीसी आदि ‘अदर डिवाइस’ के ग्रुप में दिखेंगे.

5G हॉटस्पॉट से कैसे बढ़ाएं स्पीड?

अगर आपके फोन में 5G नेटवर्क है, लेकिन हॉटस्पॉट के जरिए इंटरनेट स्पीड एकदम स्लो मिल रही है तो आपको सेटिंग में बदलाव करने की जरूरत है.दरअसल, ज्यादातर स्मार्टफोन बाय डिफॉल्ट 2.4GHz बैंड पर वाईफाई हॉटस्पॉट क्रिएट करते हैं. यह बैंड पुराने डिवाइसेस के लिए कंपैटिबल भी होता है और इसकी रेंज भी ज्यादा होती है, लेकिन स्पीड के मामले में यह पीछे छूट जाता है. इसलिए इसे बदलना जरूरी है. 

हॉटस्पॉट के जरिए कैसे पाएं फास्ट इंटरनेट?

अगर आप हॉटस्पॉट पर फास्ट इंटरनेट पाना चाहते हैं तो 2.4GHz बैंड को बदलकर 5GHz पर सेट करना होगा. यह हायर डेटा ट्रांसफर रेट को सपोर्ट करता है. मॉडर्न स्मार्टफोन में आपको हॉटस्पॉट या टेथरिंग सेटिंग में आपको यह ऑप्शन मिल जाएगा. एक बार इनेबल होने के बाद फास्ट इंटरनेट भी मिलेगा और लेटेंसी भी कम हो जाएगी. 

ये भी पढ़ें-

WhatsApp के यूज से हो गए बोर? एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन वाली इन दूसरी सिक्योर ऐप्स को करें यूज



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։