Ավտո նորություններ

Tesla Model Y 6-Seater : टेस्ला की सबसे पॉपुलर कार भारत में लॉन्‍च, जानिए 6-सीटर इस गाड़ी की कितनी है कीमत

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 22, 2026
4 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Tesla Model Y 6-Seater : भारत में टेस्‍ला पहले ही टेस्‍ला मॉडल वाई का स्टैंडर्ड वर्जन बेच रही है. लेकिन, कंपनी की बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. अब कंपनी ने अपना सबसे ज्‍यादा बिकने वाली एसयूवी Model Y-L लॉन्‍च कर दिया है.

ख़बरें फटाफट

टेस्ला की सबसे पॉपुलर कार भारत में लॉन्‍च, 6-सीटर इस गाड़ी की कितनी है कीमत?Zoom

भारत में टेस्‍ला साल 2025 से मॉडल वाई का स्टैंडर्ड वर्जन बेच रही है.

नई दिल्‍ली. टेस्ला (Tesla) ने दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक एयूवी, मॉडल वाई का 6 सीटर वेरिएंट भारत में लॉन्‍च कर दिया है. यह नई SUV उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाई जा रही है, जिन्हें ज्यादा जगह वाली फैमिली कार चाहिए. इसमें 2+2+2 सीटिंग लेआउट मिलेगा, यानी कुल 6 लोग बैठ सकेंगे. टेस्ला Model Y केवल अपनी सीटिंग क्षमता के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी बेमिसाल परफॉर्मेंस के लिए भी जानी जाती है. इसके सभी वेरिएंट्स की अधिकतम रफ्तार 201 किमी/घंटा है. अगर बात करें पिकअप की तो यह कार मात्र 5.0 से 5.9 सेकंड के भीतर 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है.

भारत में टेस्‍ला पहले ही टेस्‍ला मॉडल वाई का स्टैंडर्ड वर्जन बेच रही है. लेकिन, कंपनी की बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. साल 2025 में केवल 227 यूनिट ही बिक पाईं. नई 6-सीटर Model Y L को चीन की शंघाई फैक्ट्री में बनाया जा रहा है और वहीं से इसे भारत में इम्पोर्ट किया जाएगा. भारत में इन दिनों ‘थ्री-रो’ एसयूवी की मांग में भारी उछाल देखा जा रहा है. टोयोटा फॉर्च्यूनर और एमजी ग्लॉस्टर जैसे प्रीमियम सेगमेंट में टेस्ला की यह 6-सीटर एंट्री एक बड़ा बदलाव ला सकती है.

कितनी है मॉडल वाई 6-सीटर की कीमत

टेस्ला की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, भारत में Model Y 6-सीटर की शुरुआती कीमत ₹59.89 लाख (एक्स-शोरूम) तय की गई है. हालांकि, अलग-अलग शहरों और वेरिएंट के आधार पर इसकी कीमतें ₹67.89 लाख तक जाती हैं. दिल्ली में इसकी कीमत ₹59.89 लाख (एक्स-शोरूम), ऑन-रोड लगभग ₹61.03 लाख. मॉडल Y L प्रीमियम (AWD) ₹61.99 लाख (एक्स-शोरूम), ऑन-रोड लगभग ₹63.16 लाख. मॉडल Y प्रीमियम लॉन्ग रेंज (RWD) की एक्‍स-शोरूम कीमत ₹67.89 लाख और ऑन-रोड लगभग ₹69.11 लाख रुपये है. महाराष्ट्र जैसे राज्यों में टैक्स और रजिस्ट्रेशन की दरों में अंतर के कारण ऑन-रोड कीमतें दिल्ली के मुकाबले थोड़ी कम है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։