Տեխնիկական նորություններ

Galaxy S27 Ultra में मिल सकती है यह अपग्रेड, टिकी हैं सबकी नजरें

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 3, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Galaxy S27 Ultra,
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Samsung ने हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy S26 Ultra को लॉन्च किया है. इसके कैमरे में कुछ अपग्रेड्स दी गई हैं, लेकिन असली अपग्रेड का इंतजार अभी भी बरकरार है. दरअसल, सैमसंग पिछले कुछ सालों से प्राइमरी कैमरा में सेम ही सेंसर देती आ रही है. भले ही ऑप्टिक्स और सॉफ्टवेयर को इम्प्रूव किया जा रहा है, लेकिन ग्राहक प्राइमरी सेंसर में बदलाव का इंतजार कर रहे हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि सैमसंग अगले साल Galaxy S27 Ultra में इस कमी को पूरा कर सकती है. 

Galaxy S27 Ultra में प्राइमरी कैमरा को किया जाएगा अपग्रेड

रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग अगले साल लॉन्च होने वाले Galaxy S27 Ultra में प्राइमरी कैमरा सेंसर को अपग्रेड करेगी. चाइनीज टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक, कंपनी एक नए और बड़े सेंसर 1/1.12” पर काम कर रही है, जिसे ISOCELL HPA नाम दिया गया है. इसका रेजॉल्यूशन 200MP रहेगा. यह सेंसर LOFIC को सपोर्ट करेगा. यानी यह सेंसर वाइडर डायनामिक रेंज वाली इमेज कैप्चर कर सकेगा. एक और टिपस्टर का कहना है कि सैमसंग अपकमिंग फ्लैगशिप डिवाइस में मॉडिफाईड ISOCELL HPA को यूज करेगी. इसे HP6 कहा जा सकता है.

ऐप्पल और शाओमी के मुकाबले के लिए अपग्रेड जरूरी

अभी सैमसंग गैलेक्सी एस27 सीरीज की लॉन्चिंग में एक साल का समय पड़ा है, लेकिन इन लीक्स को ऑथेंटिक माना जा सकता है. दरअसल, कंपीटिशन में बने रहने के लिए सैमसंग के लिए प्राइमरी कैमरा को अपग्रेड करना जरूरी हो गया है. ग्लोबल मार्केट में पेश हो चुके Xiaomi 17 Ultra में LOFIC सेंसर लगा हुआ है, वहीं ऐसे भी कयास हैं आईफोन 18 प्रो मॉडल्स में भी यह टेक्नोलॉजी दी जा सकती है. इसे देखते हुए माना जा रहा है कि सैमसंग इस बार प्राइमरी कैमरा में अपग्रेड को इग्नोर नहीं करेगी. अभी भी सालों पुराने सेंसर के बावजूद सैमसंग के कैमरा को अच्छी रैंकिंग मिलती है, ऐसे में नई अपग्रेड फोटोग्राफी के एक्सपीरियंस को एक लेवल और ऊपर कर देगी.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։