Ավտո նորություններ

Top 10 7-Seater Cars May 2026: Ertiga नंबर-1, Scorpio और Innova का जलवा, देखें पूरी लिस्ट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 9, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

होमफोटोऑटोकार

ये है देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार, बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट

Last Updated:

Top 10 Most Sold 7-Seaters May 2026: इंडियन ऑटो मार्केट में 7-सीटर कारों का अलग ही कस्टमर बेस है. बड़ी फैमिली वाले लोग इस सेगमेंट की ओर रुख करते हैं. पिछले महीने की सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो Maruti Suzuki Ertiga बिक्री के मामले में पहले नंबर पर रही. वहीं, Mahindra Scorpio और Toyota Innova + Hycross की सेल भी बढ़ी है. इसके अलावा, Mahindra Bolero एकमात्र ऐसी कार है, जिसकी बिक्री 0.1 प्रतिशत गिरी है. आइए, मॉडल वाइज़ सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Maruti Suzuki Ertiga: मारुति अर्टिगा भारतीय बाजार की सबसे लोकप्रिय एमपीवी में से एक है, जो बड़े परिवारों की जरूरतों को पूरा करती है. मई 2026 में इसने 20,350 यूनिट्स की बिक्री कर टॉप पोजीशन हासिल की, जिसमें 26.1% की सालाना वृद्धि दर्ज की गई. ये मिडिल क्लास फैमिली की पहली पसंद है.

मारुति अर्टिगा की कीमत ₹8.80 लाख से ₹12.94 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. ये आकर्षक डिजाइन, स्पेशियस 7-सीटर इंटीरियर और प्रीमियम फीचर्स जैसे टचस्क्रीन, क्रूज कंट्रोल के साथ आती है. सेफ्टी में 6 एयरबैग्स, ABS उपलब्ध हैं. इसका 1.5L पेट्रोल/सीएनजी इंजन 101 bhp पावर देता है, जबकि माइलेज 20-26 kmpl (पेट्रोल) और 26+ km/kg (सीएनजी) तक देता है.

Mahindra Scorpio: स्कॉर्पियो अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और ऑफ-रोड क्षमता के लिए जानी जाती है. मई 2026 में इसने 15,774 यूनिट्स बेचकर दूसरा स्थान हासिल किया, जिसमें 9.5% की वृद्धि हुई. आक्रामक डिजाइन, शक्तिशाली डीजल इंजन और मॉडर्न फीचर्स के साथ ये SUV एडवेंचर प्रेमियों की पहली पसंद है. आरामदायक केबिन और टिकाऊ सस्पेंशन इसे शहर की सड़कों से लेकर दुर्गम रास्तों तक के लिए उपयुक्त बनाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Toyota Innova + Hycross: इनोवा + हाइक्रॉस प्रीमियम एमपीवी सेगमेंट का किंग है. मई 2026 में इसने 10,325 यूनिट्स की बिक्री की, जिसमें 16.2% की सालाना वृद्धि देखी गई. हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, शानदार कम्फर्ट, प्रीमियम इंटीरियर और बेहतरीन राइड क्वालिटी इसके मुख्य आकर्षण हैं. विश्वसनीयता और रीसेल वैल्यू के लिए मशहूर ये कार टैक्सी और प्राइवेट दोनों यूज के लिए पॉपुलर है.

Mahindra XUV 7XO + XUV700: ये दोनों फीचर-पैक्ड SUV हैं, जो अपने सेगमेंट में टॉप क्लास सेफ्टी और टेक्नोलॉजी प्रदान करती है. मई 2026 में 9,338 यूनिट्स की बिक्री के साथ इसने 45.1% की प्रभावशाली सालाना ग्रोथ दर्ज की. पैनोरमिक सनरूफ, लेवल-2 ADAS, पावरफुल इंजन ऑप्शन और प्रीमियम केबिन के साथ ये यंग खरीदारों और फैमिली दोनों को आकर्षित करती है.

Mahindra Bolero: ये भारतीय बाजार की सबसे टिकाऊ और विश्वसनीय SUVs में से एक है. मई 2026 में इसने 8,933 यूनिट्स बेची हैं. हालांकि सालाना ग्रोथ -0.1% रही, फिर भी इसकी मजबूत चेसिस, साधारण रखरखाव और ऑफ-रोड परफॉर्मेंस इसे ग्रामीण क्षेत्रों, फ्लीट ऑपरेटर्स और एडवेंचर यूजर्स के बीच लोकप्रिय बनाए रखता है. बोलेरो की सादगी और मजबूती ही इसकी सबसे बड़ी USP है.

Kia Carens + Clavis: ये मॉडर्न एमपीवी है, जो स्टाइलिश डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करती है. मई 2026 में 6,208 यूनिट्स की बिक्री के साथ इसमें 37.2% की शानदार वृद्धि हुई. स्पेशियस केबिन, वेंटिलेटेड सीट्स, स्मार्ट इंफोटेनमेंट और डायनामिक ड्राइविंग एक्सपीरियंस इसे परिवारों की पसंदीदा गाड़ी बनाता है.

Maruti Suzuki XL6: ये अर्टिगा का प्रीमियम वर्जन है, जो ज्यादा लग्जरी और स्टाइल चाहने वालों के लिए बनाया गया है. मई 2026 में इसने 3,770 यूनिट्स बेची हैं, जिसमें 7.5% की वृद्धि हुई है. कैप्टन सीट्स, वुडन फिनिश, बेहतर साउंड सिस्टम और प्रीमियम लुक के साथ XL6 फैमिली ट्रिप को और आरामदायक बनाती है.

Mahindra XEV 9S: ये इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में कंपनी का नया मॉडल है. मई 2026 में इसने 3,502 यूनिट्स की बिक्री की. इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस, लंबी रेंज, फास्ट चार्जिंग और महिंद्रा की मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ ये पर्यावरण के प्रति जागरूक खरीदारों को आकर्षित कर रही है.

Toyota Fortuner: ये भारत की सबसे पसंदीदा प्रीमियम SUV में से एक है. मई 2026 में इसने 2,905 यूनिट्स बेची हैं, जिसमें 13% की वृद्धि हुई है. लैडर-ऑन-फ्रेम चेसिस, शक्तिशाली इंजन, लग्जरी इंटीरियर और बेहतरीन ऑफ-रोड क्षमता के कारण ये स्टेटस सिंबल के रूप में जानी जाती है.

Toyota Rumion: ये एक स्पेशियस और विश्वसनीय एमपीवी है, जो किफायती दाम में प्रीमियम एक्सपीरिएंस देती है. मई 2026 में इसने 2,119 यूनिट्स की बिक्री की, जिसमें 10.5% की वृद्धि हुई. आरामदायक सीटिंग, अच्छी माइलेज और टोयोटा की मशहूर विश्वसनीयता इसे बड़े परिवारों के लिए एक सुरक्षित और व्यावहारिक विकल्प बनाती है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։