Ավտո նորություններ

Top 10 Cars March 2026: Dzire No.1, Punch-Nexon की सेल बढ़ी, Creta की घटी | देखिए Sales Report

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 15, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

इंडियन कार मार्केट लगातार प्रगति कर रहा है. समय के साथ मार्केट के अंदर गाड़ियों की मांग बढ़ी है. पिछले महीने भी यही देखने को मिला. मार्च 2026 में बिकी देश की टॉप-10 कारों की बात करें, तो इन्होंने कुल 1,76,586 नए ग्राहक जुटाए. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इनकी कुल 1,58,063 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 11.72 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

पिछले महीने हुई बिक्री पर नजर डालें, तो Maruti Suzuki Dzire देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. वहीं, Tata Punch और Tata Nexon की सेल भी बढ़ी है. इसके अलावा, Hyundai Creta, Maruti Wagon R और Brezza की सेल घटी है. आइए, मॉडल-वाइज़ सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालते हैं.

Maruti Dzire

सेल के मामले में पहले नंबर पर मारुति डिजायर है. पिछले महीने इसकी कुल 21,224 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी कुल 15,460 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 37.28 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

मारुति सुजुकी डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत ₹6.26 लाख से शुरू होकर ₹9.31 लाख तक जाती है. न्यू जेन डिजायर का डिजाइन मॉडर्न और प्रीमियम है, जिसमें नया फ्रंट-रियर, LED लाइट्स और स्पोर्टी लुक शामिल है. इंटीरियर भी स्पेशियस और रिफाइंड है, जिसमें 7-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जर, सनरूफ (टॉप वेरिएंट में), अच्छी क्वालिटी मैटेरियल और आरामदायक सीट्स हैं.

फीचर्स में 360° कैमरा, ऑटो AC, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले आदि शामिल हैं. सेफ्टी में पहली बार 5-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग मिली है, साथ में 6 एयरबैग्स, ESP, हिल होल्ड और ABS स्टैंडर्ड हैं. इसे नया 1.2 लीटर 3-सिलेंडर Z-सीरीज पेट्रोल (80 bhp, 112 Nm) या CNG ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है, जो 5-स्पीड मैनुअल/AMT के साथ उपलब्ध है. क्लेम्ड माइलेज पेट्रोल में 25.71 kmpl और CNG में 33.73 km/kg (ARAI) है.

Tata Punch/EV

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर टाटा पंच है. पिछले महीने इस 5-सीटर SUV को कुल 20,977 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी कुल 17,714 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 18.42 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Tata Nexon/EV

लिस्ट में तीसरे नंबर पर नेक्सॉन है. पिछले महीने इसकी कुल 19,810 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 16,366 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Hyundai Creta/EV

सेल घटने के बाद भी क्रेटा चौथे स्थान पर है. पिछले महीने इसकी कुल 17,838 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में सेल की गईं क्रेटा की कुल 18,059 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 1.22 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Maruti Ertiga

मामूली बढ़ोतरी की दम पर अर्टिगा ने टॉप-5 कारों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसकी कुल 17,072 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मार्च 2025 में बिकी इसकी कुल 16,804 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 1.59 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई पिछले महीने की टॉप-5 कारों के अलावा Maruti Wagon R की 17,052 यूनिट, Baleno की 16,392 यूनिट, Fronx की 15,540 यूनिट और Scorpio/N की 14,578 यूनिट बिकी हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։