Ավտո նորություններ

Toyota Innova Hycross ने पार किया 2 लाख यूनिट सेल का आंकड़ा, इतनी खास है ये 8-सीटर Hybrid Car

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 13, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Toyota Innova Hycross ने भारत में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. लॉन्च के महज 3.5 साल में इस प्रीमियम हाइब्रिड MPV ने 2 लाख यूनिट्स की बिक्री पार कर ली. शानदार माइलेज, एडवांस फीचर्स और कम रनिंग कॉस्ट के चलते यह तेजी से ग्राहकों की पहली पसंद बन रही है. इतना ही नहीं, इसने Innova Crysta को भी पीछे छोड़ दिया है. आखिर क्या है इसकी सफलता का राज? पूरी खबर पढ़ें.

ख़बरें फटाफट

2 लाख घरों तक पहुंची ये 8-सीटर Hybrid कार; फिट हो जाती है पूरी फैमिलीZoom

Toyota Innova Hycross ने 2 लाख यूनिट सेल का आंकड़ा पार किया है.

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) की प्रीमियम MPV इनोवा हाइक्रॉस ने भारत में लॉन्च के महज साढ़े तीन साल के अंदर ही 2 लाख यूनिट्स की बिक्री का माइलस्टोन पार कर लिया है. नवंबर 2022 में लॉन्च हुई इस हाइब्रिड MPV ने अप्रैल 2026 तक कुल 2,00,000 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है. ये उपलब्धि हाइब्रिड तकनीक की बढ़ती पॉपुलरिटी और बदलते ट्रेंड को दर्शाता है.

इनोवा हाइक्रॉस TNGA-C प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है, जो इसे मजबूत, आरामदायक और मॉडर्न बनाता है. इसमें 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5th जनरेशन की सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम दी गई है, जो कुल 186 PS पावर और बेहतरीन माइलेज (23 kmpl तक) प्रदान करती है.

हाइब्रिड वेरिएंट्स में ई-ड्राइव सिस्टम के साथ स्मूथ परफॉर्मेंस मिलती है. ग्राहक 7-सीटर और 8-सीटर ऑप्शन में से चुन सकते हैं. फीचर्स की बात करें तो इसमें लार्ज टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, पैनोरमिक सनरूफ, ADAS सेफ्टी सुइट, वेंटिलेटेड सीट्स, ऑटोमैटिक डोर और प्रीमियम केबिन मिलता है.

इनोवा क्रिस्टा को पछाड़ा

डीजल क्रिस्टा की तुलना में हाइक्रॉस ने तेजी से बाजार हिस्सेदारी हासिल की. 2023 में हाइक्रॉस ने 45,916 यूनिट्स बेचीं, जो क्रिस्टा से आगे थी. FY2024 में हाइक्रॉस ने क्रिस्टा को पीछे छोड़ दिया (52,997 बनाम 45,183). FY2025 में हाइक्रॉस की हिस्सेदारी 58-59% तक पहुंच गई. 2025 के पहले छह महीनों में कुल इनोवा सेल्स में हाइक्रॉस का हिस्सा 63% रहा, जबकि क्रिस्टा का 37% ही था. Q1 FY2026 में भी हाइक्रॉस ने 15,483 यूनिट्स बेचकर क्रिस्टा (9,900 यूनिट्स) को दो-तिहाई से ज्यादा सेल्स से पीछे छोड़ दिया. कुल इनोवा सेल्स में अब हाइब्रिड वेरिएंट हावी है.

सक्सेस स्टोरी

इस सफलता का मुख्य कारण हाइब्रिड की कम चलने की लागत है. बढ़ते पेट्रोल-डीजल दामों और सख्त एमिशन नॉर्म्स के बीच ग्राहक हाइब्रिड की ओर शिफ्ट हो रहे हैं. हाइक्रॉस शहरी और हाईवे दोनों ड्राइविंग में शांत, शक्तिशाली और फ्यूल एफिशिएंट साबित हुई. टोयोटा की विश्वसनीयता, कम मेंटेनेंस और रीसेल वैल्यू ने भी बिक्री को बढ़ावा दिया है.

कंपनी ने क्या कहा?

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि हाइक्रॉस ने प्रीमियम MPV सेगमेंट को फिर से परिभाषित किया है. कंपनी भविष्य में और ज्यादा हाइब्रिड मॉडल्स लाने की योजना बना रही है. इनोवा हाइक्रॉस की कीमत ₹19.53 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. ये फैमिली, कॉर्पोरेट और टूरिस्ट यूज के लिए परफेक्ट है. डीजल क्रिस्टा अभी भी कुछ ग्राहकों को अपनी टॉर्क और लंबी दूरी की क्षमता के लिए पसंद आती है, लेकिन हाइब्रिड ट्रेंड साफ दिख रहा है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։