Ավտո նորություններ

TVS Apache की बंपर डिमांड! बनी सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग बाइक, Pulsar और Unicorn भी खूब बिक रहीं

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 29, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

भारत दुनिया का सबसे बड़ा टू-व्हीलर मार्केट है. बाजार में 150cc-200cc सेगमेंट की मोटरसाइकिलों की गज़ब डिमांड है. पिछले महीने की सेल में भी यही देखने को मिला. जून 2026 में इस सेगमेंट के अंदर TVS Apache सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही. वहीं, Bajaj Pulsar और Honda Unicorn जैसी बाइक्स की मांग भी बढ़ी है.

पिछले महीने की सेल्स पर नज़र डालें, तो 150cc-200cc सेगमेंट में 1,77,866 यूनिट सेल की गईं हैं. ये आंकड़ा जून 2025 में बिकी इसकी कुल 1,34,491 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 32.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है. आइए सेगमेंट की मॉडल-वाइज़ सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

TVS Apache

पिछले महीने टीवीएस अपाचे अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही. जून 2026 में इसकी कुल 55,382 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जून 2026 में सेल की गईं इसकी कुल 41,386 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 33.82 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Bajaj Pulsar

सेल के मामले में दूसरे नंबर पर बजाज पल्सर है. पिछले महीने इसकी कुल 40,730 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जून 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 33,610 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 21.18 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Honda Unicorn

लिस्ट में तीसरे नंबर पर होंडा यूनिकॉर्न है. पिछले महीने इसकी कुल 37,617 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जून 2026 में बिकी इसकी कुल 26,363 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 42.69 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Yamaha MT 15

बिक्री के मामले में चौथे नंबर पर यामाहा एमटी-15 है. पिछले महीने इस मोटरसाइकिल को कुल 10,094 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा जून 2025 में बिकी इसकी कुल 7123 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 41.71 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Yamaha FZ

सेल में मामूली गिरावट के बावजूद भी यामाहा एफज़ेड ने सेगमेंट की टॉप-5 मोटरसाइकिलों वाली लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसको कुल 9824 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा जून 2025 में बिकी इसकी कुल 10,767 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 8.76 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई सेगमेंट की टॉप-5 मोटरसाइकिलों के अलावा पिछले महीने Yamaha R15 की 9261 यूनिट, Yamaha XSR की 4199 यूनिट, KTM 160/200 की 3320 यूनिट, Hero Xpulse 200 की 2957 यूनिट, Honda SP 160 2271 यूनिट, Hero Xtreme 160 की 900 यूनिट, Suzuki Gixxer की 726 यूनिट, Honda Hornet 2.0 की 408 यूनिट और Honda CB 200X की 177 यूनिट बिकी हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։