Ավտո նորություններ

Volkswagen Virtus का Anniversary Edition इंडियन मार्केट में लॉन्च, ₹19.19 लाख है कीमत

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 5, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Volkswagen India ने प्रीमियम सेडान सेगमेंट में अपनी मजबूत प्रेजेंस के चार साल पूरे होने पर वर्टस एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च कर दिया है. जून 2022 में लॉन्च हुई वर्टस अब तक ब्रांड की फ्लैगशिप कारों में से एक रही है. इस लिमिटेड एडिशन को जीटी प्लस स्पोर्ट वेरिएंट पर आधारित रखा गया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.19 लाख रुपये रखी गई है और ये सीमित संख्या में ही उपलब्ध होगी. सबसे खास बात है नया एवोकैडो पर्ल कलर, जो ब्लैक रूफ और ब्लैक अलॉय व्हील्स के साथ मिलकर कार को और स्पोर्टी लुक देता है.

सिर्फ 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आने वाला ये स्पेशल एडिशन डिजाइन, परफॉर्मेंस और जर्मन इंजीनियरिंग के मिश्रण से ग्राहकों को आकर्षित करने वाला है. ब्रांड डायरेक्टर नितिन कोहली ने कहा कि वर्टस को डिजाइन, परफॉरमेंस और इंजीनियरिंग के लिए ग्राहकों का भरपूर प्यार मिला है. ये स्पेशल एडिशन उसी सफर का सेलिब्रेशन है. आइए इसकी डिज़ाइन से लेकर इंजन-परफॉर्मेंस तक की डिटेल जानते हैं.

डिजाइन डिटेल

एनिवर्सरी एडिशन की सबसे बड़ी खासियत नया एवोकैडो पर्ल एक्सटीरियर शेड है. इसके साथ कॉन्ट्रास्टिंग ब्लैक रूफ और ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिससे स्टैंडर्ड जीटी प्लस स्पोर्ट से ज्यादा स्पोर्टी और डिस्टिंक्टिव लुक मिलता है. बाकी स्पोर्टी स्टाइलिंग एलिमेंट्स वही हैं जो जीटी प्लस स्पोर्ट में मौजूद हैं.

इंटीरियर और फीचर्स

इसकी फीचर लिस्ट जीटी प्लस स्पोर्ट जैसा ही है. इसमें 20.32 सेमी डिजिटल कॉकपिट, इलेक्ट्रिक सनरूफ, लेजर रेड एम्बिएंट लाइटिंग, एल्युमिनियम पेडल्स, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियर व्यू मिरर शामिल हैं. डीलरशिप पर 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर और पडल लैंप जैसे जेनुइन एक्सेसरीज भी लगवाए जा सकते हैं. सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड छह एयरबैग्स हैं और ग्लोबल एनकैप से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है. वोक्सवैगन के मुताबिक वर्टस में 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं.

इंजन और परफॉरमेंस

एनिवर्सरी एडिशन सिर्फ 1.5-लीटर टीएसआई ईवीओ टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है. ये 150 पीएस पावर और 250 न्यूटन-मीटर टॉर्क प्रोड्यूस करता है. गियरबॉक्स 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक है, जो स्मूथ और रिस्पॉन्सिव ड्राइविंग एक्सपीरियंस देता है. ये लिमिटेड एडिशन उन खरीदारों के लिए है जो वर्टस की परफॉर्मेंस और प्रीमियम फील के साथ कुछ अलग और एक्सक्लूसिव चाहते हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։