Տեխնիկական նորություններ

WhatsApp पर आया है RBI का मैसेज? भूलकर भी न करें ओपन, एक झटके में उड़ जाएगी सारी कमाई

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 12, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

  • RBI के नाम पर व्हाट्सएप पर फर्जी संदेशों से सावधान।
  • यह संदिग्ध लेनदेन बताकर बैंक खाते ब्लॉक करने की धमकी देते।
  • सरकार ने इन संदेशों को फर्जी बताया, लिंक/APK से बचें।
  • RBI सिर्फ ब्लू टिक वाले प्रमाणित नंबरों से ही संपर्क करता है।

WhatsApp Message from RBI Scam: अगर आपके पास व्हाट्सऐप पर RBI की तरफ कोई मैसेज आया हो तो उसे ओपन न करें. यह RBI के नाम पर स्कैम की कोशिश हो सकती है. दरअसल, व्हाट्सऐप पर स्कैम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. स्कैमर अब RBI जैसी भरोसेमंद संस्थाओं के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. इसे देखते हुए सरकार की तरफ से भी ऐसे मैसेज को लेकर लोगों को अलर्ट किया जा रहा है.

APK फाइल के साथ भेजा जा रहा है मैसेज

WhatsApp पर स्कैमर APK फाइल के साथ एक मैसेज भेज रहे हैं. सेंडर ने अपनी प्रोफाइल फोटो में RBI का लोगो लगाया हुआ है. मैसेज में लोगों को डराने के लिए लिखा हुआ है कि आपका बैंक अकाउंट संदिग्ध लेनदेन से जुड़ा हुआ पाया गया है. इसमें आगे अकाउंट ब्लॉक होने से रोकने के लिए फाइनेंशियल डिटेल्स देने और तीन दिनों के भीतर ऐसा न करने पर अकाउंट ब्लॉक होने की बात कही गई है. अब सरकार ने इस मैसेज को फर्जी बताते हुए लोगों को अलर्ट किया है.

सरकार ने लोगों को किया अलर्ट

पीआईबी फैक्ट चेक की तरफ से इस मैसेज की सच्चाई बताई गई है. पीआईबी ने लिखा कि यह मैसेज फर्जी है. फ्रॉडस्टर इस तरह के मैसेज भेजकर आपकी बैंकिंग और पर्सनल इंफोर्मेशन चुराना चाहते हैं. बचाव के तरीके बताते हुए पोस्ट में लिखा गया है कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक कर अनजान APK फाइल डाउनलोड न करें. RBI व्हाट्सऐप पर ब्लू टिक वाले केवल दो नंबरों- 99309 91935, 99990 41935 के जरिए ही कम्युनिकेट करता है. पोस्ट में ऑथेंटिक जानकारी के लिए RBI की वेबसाइट पर जाने की सलाह दी गई है. 

ऐसे स्कैम से कैसे बचें?

व्हाट्सऐप पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे स्कैम मैसेजेज की बाढ़ आई हुई है. स्कैमर कभी RBI तो कभी किसी दूसरे सरकारी विभाग के नाम पर ऐसे मैसेज भेजकर स्कैम करने की कोशिश करते हैं. ऐसे स्कैम से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है- 

  • किसी भी अनजान नंबर से आए लिंक से APK फाइल डाउनलोड न करें.
  • अगर व्हाट्सऐप मैसेज, ईमेल या SMS में आया लिंक संदिग्ध लग रहा है तो इस पर टैप न करें.
  • किसी भी अनजान व्यक्ति को किसी भी तरीके से अपनी पर्सनल, बैंकिंग और फाइनेंशियल डिटेल्स न दें.
  • फोन के सॉफ्टवेयर और बैंकिंग समेत दूसरी ऐप्स को हमेशा अपडेटेड रखें. 

ये भी पढ़ें-

सिर्फ शॉपिंग और बुकिंग ही नहीं, अब UPI से पेमेंट भी कर पाएंगे AI Agents, इस कंपनी ने निकाल लिया तरीका



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։