Տեխնիկական նորություններ

Wi-Fi कनेक्शन की स्पीड स्लो कर रहा है किचन में रखा यह सामान, 99 पर्सेंट लोगों को नहीं जानकारी

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 10, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ है कि आप घर में घूमते हुए मोबाइल पर वीडियो देख रहे हैं, लेकिन किचन के पास आते ही वीडियो अटकने लगता है? अगर आपके साथ ऐसा हो चुका है तो इसकी वजह आपकी किचन में रखा माइक्रोवेव है. अब आप पूछेंगे कि माइक्रोवेव से वीडियो कैसे बफर कर सकता है? इसका जवाब है कि माइक्रोवेव से निकली रेडिएशन के कारण वाईफाई कनेक्शन कमजोर हो जाता है, जिससे आपकी स्क्रीन पर बिना रुके चलने वाला वीडियो अचानक से बफर करने लगता है. आइए इसके पीछे का साइंस जानते हैं.

माइक्रोवेव से पड़ता है वाईफाई कनेक्शन पर असर

बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि माइक्रोवेव के इंटरफेरेंस से वाईफाई कनेक्शन कमजोर होता है. ऐसे में जब भी आप माइक्रोवेव को यूज करते हैं तो इससे निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्ज वाईफाई कनेक्शन पर असर डालती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि माइक्रोवेव 2.45 GHz पर रेडिएशन छोड़ता है. दूसरी तरफ आपके वाईफाई का राउटर भी इसी बैंड को यूज करता है. अब चूंकि दोनें ही सेम बैंड पर सिग्नल यूज कर रहे हैं तो ये ओवरलैप हो जाते हैं.

वाईफाई कनेक्शन पर क्यों होता है असर?

माइक्रोवेव और राउटर के सेम बैंड यूज करने के बाद वाईफाई कनेक्शन पर ही क्यों असर पड़ता है? इसका जवाब पावर में छिपा है. माइक्रोवेव से राउटर की तुलना में 1,000 गुना पावर के साथ रेडिएशन निकलती है. इस कारण इसके रास्ते में आने वाले सारे कम पावर वाले सिग्नल को यह खत्म कर देता है.

इससे बचाव का तरीका क्या है?

अगर आपके माइक्रोवेव के हिंज या डोर सील टूटी हुई है और यह यूज करते समय पूरी तरह बंद नहीं होता तो इससे ज्यादा रेडिएशन लीक होगी. इसलिए डोर को पूरी तरह बंद कर दें. दूसरा तरीका यह है कि आप अपने वाईफाई राउटर को माइक्रोवेव से दूर रखें. अगर ये दोनों आसपास लगे हैं तो कनेक्शन में ज्यादा दिक्कत आएगी, लेकिन अगर इनके बीच स्पेस ज्यादा है तो यह प्रॉब्लम नहीं आएगी.

ये भी पढ़ें-

नया लैपटॉप लेते ही कर लें ये 5 जरूरी काम, परफॉर्मेंस हो जाएगी मलाई जैसी स्मूद

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։