Տեխնիկական նորություններ

WiFi बार-बार Disconnect हो रहा है? ये 3 बड़ी वजह जानिए

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 12, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

आप स्ट्रीमिंग, गेमिंग या ऑफिस के ऑनलाइन मीटिंग कर रहे हैं और अचानक से WiFi कनेक्शन ड्रॉप हो जाए तो पूरा काम ही खराब हो जाता है. इससे न सिर्फ आपके काम पर असर पड़ता है बल्कि समय भी खराब होता है. अगर यह दिक्कत रोजाना आने लगे तो न तो गेमिंग का मन करता है और न ही कोई मूवीज या वेब सीरीज देखने का. लेकिन इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं? आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वाई-फाई के बार-बार डिस्कनेक्ट होने के क्या-क्या कारण हो सकते हैं और उन्हें कैसे फिक्स किया जा सकता है. 

ज्यादा डिवाइस हो सकते हैं कनेक्ट

अगर आपका कनेक्शन बार-बार ड्रॉप हो रहा है तो इसका एक कारण आपकी वाईफाई से ज्यादा डिवाइस कनेक्टेड होना हो सकता है. भले ही कनेक्टेड डिवाइस कोई डेटा यूज नहीं कर रहे हैं, लेकिन ये बैंडविड्थ को कंज्यूम करते हैं. अगर इनकी संख्या ज्यादा है तो आपका कनेक्शन ड्रॉप हो सकता है. इसे फिक्स करने के लिए गैर-जरूरी डिवाइसेस को डिस्कनेक्ट कर दें.

राउटर की लोकेशन

स्ट्रॉन्ग वाईफाई कनेक्शन के लिए राउटर की लोकेशन बहुत जरूरी है. अगर आपका डिवाइस राउटर से ज्यादा दूरी पर है तो कनेक्शन ड्रॉप होने की समस्या आ सकती है. इसी तरह अगर राउटर किसी इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस के पीछे लगा है तो भी इसका कनेक्शन वीक हो सकता है. इससे बचने के लिए राउटर को ऐसी जगह पर रखें, जहां से डिवाइस तक बिना ज्यादा बाधा के कनेक्शन पहुंच सके.

राउटर का पुराना होना

अगर कनेक्टेड डिवाइस लिमिट करने और राउटर की लोकेशन चेंज करने के बाद भी कनेक्शन ड्रॉप हो रहा है तो आपको राउटर बदलने की जरूरत है. दरअसल, कई पुराने राउटर नई सर्विसेस के कंपैटिबल नहीं होते. इस कारण एक बार रिसेट करने के बाद ये कुछ समय तक चलते हैं, लेकिन फिर से दिक्कत आने लगती है. अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो नया राउटर लेना ही सबसे फायदेमंद ऑप्शन है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։