Տեխնիկական նորություններ

WiFi Router को टीवी या फ्रिज के पीछे रखना पड़ सकता है भारी

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 27, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

अगर आप वाईफाई कनेक्शन की स्लो स्पीड से परेशान हैं तो महंगा प्लान लेना जरूरी नहीं है. आप बिना पैसे दिए ही एक सिंपल तरीका अपनाकर अपने कनेक्शन की स्पीड बढ़ा सकते हैं. दरअसल, कई बार वाईफाई router  की प्लेसमेंट के कारण भी इंटरनेट स्पीड स्लो हो जाती है. डिवाइस से राउटर की दूरी ज्यादा होने के कारण उस तक सिग्नल नहीं पहुंच पाते और आपको स्ट्रीमिंग या गेमिंग करने में मुश्किल होती है. आज जानेंगे कि राउटर को सही जगह प्लेस करना क्यों जरूरी है.

सिग्नल हो जाते हैं कमजोर

लोगों को लगता है कि वाईफाई लाइट बल्ब की तरह काम करता है. बटन दबाते ही पूरे कमरे में रोशनी हो जाती है, लेकिन वाईफाई में ऐसा नहीं होता. वायरलेस सिग्नल अलग तरीके से बिहैव करते हैं और दूरी बढ़ने के साथ कमजोर होते जाते हैं. इसलिए राउटर को ऐसी जगह प्लेस करें, जहां से आपके सारे डिवाइसेस पास हों.

फर्नीचर और दीवारें भी जिम्मेदार

आपके घर की दीवारें, फ्लोर और फर्नीचर भी सिग्नल को कमजोर करते हैं. दरअसल, आपके डिवाइस और राउटर के बीच आई हर सॉलिड चीज से सिग्नल पर असर पड़ता है. ऐसे में अगर आप दूसरे फ्लोर या दूर वाले कमरे में कोई डिवाइस यूज कर रहे हैं तो इस तक पहुंचते-पहुंचते सिग्नल एकदम कमजोर हो जाएगा.

Routerको कहां रखना है फायदे का सौदा

कुछ लोग वाईफाई राउटर को हाइड करने के लिए इसे रेफ्रिजरेटर या टीवी के पीछे प्लेस कर देते हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट के संपर्क में आने से सिग्नल और भी कमजोर हो जाते हैं. ऐसे में आपको राउटर घर के बीच में किसी ऊंची चीज के ऊपर प्लेस करना चाहिए. इससे पूरी घर में सिग्नल आते रहेंगे और ऊंचाई पर होने के कारण इसके बीच में रुकावट भी कम आएगी. अगर आप बड़े घर या ऑफिस में वाईफाई यूज कर रहे हैं तो वाईफाई एक्सटेंडर का भी यूज कर सकते हैं, जिससे हर कोने में शानदार स्पीड मिलेगी.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։

Leave a Comment