Տեխնիկական նորություններ

Wired या Wireless Security Camera? कौन है ज्यादा सुरक्षित और किसे खरीदने में है आपका फायदा

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 21, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

  • वायरलेस कैमरे आसान होते, पर Wi-Fi, बैटरी पर निर्भर।

Wired Vs Wireless Security Camera: घर और ऑफिस की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी कैमरे अब एक जरूरत बन चुके हैं. कुछ साल पहले तक कैमरा खरीदना काफी आसान था क्योंकि ज्यादातर सिस्टम वायर्ड (Wired) होते थे और इन्हें प्रोफेशनल्स द्वारा इंस्टॉल किया जाता था. लेकिन अब बाजार में वायरलेस (Wireless) कैमरों की बढ़ती लोकप्रियता ने ग्राहकों के सामने कई विकल्प खड़े कर दिए हैं.

वायरलेस कैमरों को आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है. इसके अलावा इनमें यूजर्स को स्मार्ट फीचर्स भी मिल जाते हैं साथ ही इन्हें इस्तेमाल करना भी काफी आसान होता है. जबकि वायर्ड कैमरे भरोसेमंद निगरानी और लगातार रिकॉर्डिंग के लिए पसंद किए जाते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर दोनों में से बेहतर कौन है? आइए जानते हैं आपके लिए कौन सा रहेगा बेस्ट.

वायर्ड सिक्योरिटी कैमरा क्यों चुनें?

अगर आप लंबे समय तक अपने ऑफिस, घर या कहीं भी निगरानी चाहते हैं तो आपके लिए वायर्ड कैमरा एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. बता दें कि इन कैमरों को सीधे बिजली और रिकॉर्डिंग सिस्टम से जोड़ा जाता है जिससे इन्हें बैटरी चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती. एक बार इंस्टॉल होने के बाद ये लंबे समय तक बिना किसी मेंटेनेंस के काम करते रहते हैं.

हालांकि इसके साथ एक बड़ी चुनौती भी रहती है. दरअसल, इनका इंस्टॉलेशन प्रोसेस काफी मुश्किल होता है. केबल बिछाने के लिए दीवारों, छतों या बाहरी हिस्सों में काम करना पड़ सकता है. कई बार इसके लिए विशेषज्ञ की मदद लेनी पड़ती है जिससे लागत बढ़ जाती है. इसके अलावा कैमरे की लोकेशन बदलना भी थोड़ा मुश्किल होता है.

यह भी पढ़ें: क्या आपके घर या ऑफिस में लगा है ये WiFi CCTV Camera? एक गलती से लीक हो सकता है आपका पूरा पर्सनल डेटा

वायरलेस सिक्योरिटी कैमरा क्यों हो रहे फेमश?

वायरलेस कैमरों की सबसे बड़ी ताकत उनकी सुविधा है. इन्हें इंस्टॉल करने के लिए ज्यादा तकनीकी वायरिंग की जरूरत नहीं होती. ज्यादातर मॉडल सीधे घर के Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट हो जाते हैं और मोबाइल ऐप के जरिए कुछ ही मिनटों में काम शुरू कर देते हैं.

वायरलेस कैमरों के कई सारे फायदे होते हैं जैसे,

  • आसान और तेज इंस्टॉलेशन
  • ड्रिलिंग या वायरिंग की आवश्यकता नहीं
  • जरूरत पड़ने पर आसानी से दूसरी जगह लगाया जा सकता है
  • स्मार्टफोन नोटिफिकेशन और रिमोट मॉनिटरिंग
  • क्लाउड स्टोरेज और टू-वे ऑडियो जैसे स्मार्ट फीचर्स

होती हैं ये कमियां

बैटरी आधारित मॉडल को समय-समय पर चार्ज करना पड़ता है. वहीं, इनकी काम करने की ताकत काफी हद तक Wi-Fi सिग्नल पर निर्भर करती है. अगर कैमरा ऐसे स्थान पर लगा है जहां नेटवर्क कमजोर है तो रिकॉर्डिंग में देरी, कनेक्टिविटी की समस्या या कुछ फुटेज मिस होने की संभावना रहती है.

किन लोगों के लिए बेहतर हैं?

  • किराए के मकान में रहने वाले लोग
  • अपार्टमेंट में रहने वाले लोग
  • स्मार्ट होम डिवाइस इस्तेमाल करने वाले
  • DIY (खुद इंस्टॉल करने वाले) यूजर्स

किसमें है ज्यादा स्टोरेज?

यह एक ऐसा पहलू है जिसे कई खरीदार नजरअंदाज कर देते हैं. वायर्ड कैमरा सिस्टम आमतौर पर DVR या NVR के जरिए लोकल स्टोरेज पर रिकॉर्डिंग सेव करते हैं. इसलिए एक बार सिस्टम लगाने के बाद अक्सर किसी मासिक शुल्क की जरूरत नहीं पड़ती.

वहीं, दूसरी ओर, कई वायरलेस कैमरे क्लाउड स्टोरेज सेवाएं उपलब्ध कराते हैं. हालांकि कुछ मॉडल लोकल स्टोरेज भी सपोर्ट करते हैं लेकिन एडवांस फीचर्स के लिए मासिक सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें:

क्या है Abhigyan App? जानिए कौन कर सकता है इसका इस्तेमाल और क्या हैं इसके फायदे

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։