Ավտո նորություններ

Yamaha की बिक्री में आया तूफान! RayZR ने मचाई धूम, R15-MT15 की भी बंपर डिमांड

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 21, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Yamaha Motor India ने जुलाई 2026 में घरेलू बाजार में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 72,579 यूनिट की बिक्री दर्ज की है. ये आंकड़ा जुलाई 2025 में बिकी 50,365 यूनिट के मुकाबले 22,214 यूनिट ज्यादा है, यानी सालाना आधार पर 44.11 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि हुई है. जून 2026 में कंपनी ने 66,573 यूनिट बेची थीं, जिससे जुलाई में मासिक आधार पर भी 9.02 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली.

इस ग्रोथ में स्कूटर और मोटरसाइकिल दोनों सेगमेंट का योगदान रहा. रेजेडआर कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रोडक्ट रहा. वहीं, आर15, एमटी15, फसिनो और एरोक्स ने सालाना आधार पर अच्छी बढ़त दर्ज की है. कंपनी के पोर्टफोलियो में ज्यादातर मॉडल ने पॉजिटिव ट्रेंड दिखाया, जिससे कुल बिक्री 72 हजार के पार पहुंच गई है. आइए, कंपनी की मॉडल वाइज़ सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Yamaha RayZR

रेजेडआर ने जुलाई 2026 में भी टॉप पोजिशन बरकरार रखी. इस स्कूटर की 23,760 यूनिट बिकी हैं, जो पिछले साल की इसी अवधि में बिकी 16,421 यूनिट के मुकाबले 7,339 यूनिट ज्यादा हैं. सालाना ग्रोथ 44.69 प्रतिशत रही और कंपनी की कुल घरेलू बिक्री में इसका हिस्सा 32.74 प्रतिशत रहा. जून के मुकाबले भी इसमें 4.29 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. हाल ही में कंपनी ने अपडेटेड रेजेडआर और फासिनो लॉन्च किए हैं, जिससे आगे और तेजी मिलने की उम्मीद है.

Yamaha R15

दूसरे नंबर पर आर15 रही. इस स्पोर्ट्स बाइक की जुलाई में 10,505 यूनिट बिकी हैं. पिछले साल की 6,623 यूनिट के मुकाबले इसमें 3,882 यूनिट का इजाफा हुआ, यानी 58.61 प्रतिशत की दमदार सालाना ग्रोथ देखी गई. मासिक आधार पर भी जून की 9,261 यूनिट से 13.43 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई. आर15 और एमटी15 दोनों मिलाकर कंपनी की कुल बिक्री में करीब 29 प्रतिशत का योगदान देते हैं.

Yamaha MT15

तीसरे स्थान पर एमटी15 रही, जिसकी 10,347 यूनिट बिकी हैं. पिछले साल की 8,514 यूनिट के मुकाबले 1,833 यूनिट ज्यादा बिक्री हुई और सालाना ग्रोथ 21.53 प्रतिशत रही. जून के मुकाबले इसमें 2.51 प्रतिशत की मामूली वृद्धि देखने को मिली. ये मॉडल युवा खरीदारों के बीच काफी पॉपुलर बना हुआ है.

Yamaha FZ

चौथे नंबर पर एफजेड सीरीज रही. इसकी 9,912 यूनिट बिकीं, लेकिन पिछले साल की 11,110 यूनिट के मुकाबले 1,198 यूनिट कम बिकीं. सालाना आधार पर 10.78 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि मासिक आधार पर बिक्री लगभग स्टेबल रही और 0.90 प्रतिशत की हल्की बढ़त दिखी है. पोर्टफोलियो में ये एकमात्र प्रमुख मॉडल है, जिसने सालाना गिरावट दर्ज की.

Yamaha Fascino

पांचवें स्थान पर फासिनो स्कूटर रहा. इसकी 8,185 यूनिट बिकी हैं, जो पिछले साल की 5,450 यूनिट के मुकाबले 2,735 यूनिट ज्यादा हैं. सालाना ग्रोथ 50.18 प्रतिशत रही. हालांकि जून की 8,790 यूनिट के मुकाबले मासिक आधार पर 6.88 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. कुल मिलाकर जुलाई यामाहा के लिए मजबूत महीना साबित हुआ, जिसमें रेजेडआर वॉल्यूम बैकबोन बना रहा और अन्य मॉडल्स ने भी अच्छी सहायता दी. कंपनी अगले सप्ताह नया आर2 लॉन्च करने वाली है, जिससे बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है.

ऊपर बताई गई कंपनी के टॉप-5 मॉडल्स के अलावा पिछले महीने Yamaha XSR की 5032 यूनिट, Yamaha Aerox की 4544 यूनिट और Yamaha EC06 की मात्र 294 यूनिट बिकी हैं. वहीं, Yamaha R3 और MT03 को पिछले महीने कोई ग्राहक नहीं मिला.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։